×

Chhattisgarh News: रायपुर रेलवे स्टेशन पर सर्विस हथियार से गलती से चली गोली में RPSF जवान की मौत, यात्री घायल

Chhattisgarh News: जिले के रायपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के जवान से सर्विस हथियार गलती से गोली चल गयी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 10 Feb 2024 6:28 AM GMT
chhattisgarh news
X

रायपुर रेलवे स्टेशन पर गोली लगने से आरपीएसएफ जवान की मौत (सोशल मीडिया)

Chhattisgarh News: जिले के रायपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के जवान से सर्विस हथियार गलती से गोली चल गयी। गोली लगने से जवान की मौत हो गयी है। वहीं एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सुबह लगभग छह बजे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक के नेतृत्व में आरपीएसएफ की एक टीम एस्कॉर्ट ड्यूटी के बाद सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से उतर रही थी। कांस्टेबल दिनेश चंद्र (30) भी ट्रेन के एस-2 कोच से बाहर निकल रहे थे। तभी उनकी सर्विस हथियार से गलती से फायर हो गया। गोली सीधे कांस्टेबल के छाती में लगी।

वहीं ट्रेन की ऊपर बर्थ में सो रहे एक यात्री के पेट में भी चोटें आईं। दोनों को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कांस्टेबल की मौत हो गयी। वहीं यात्री की उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मृतक जवान दिनेष चंद्र राजस्थान का रहने वाला था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story