UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, नहीं शामिल है जी-23 के एक भी नेता का नाम

UP Election 2022: सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली बात इस सूची में यह है कि कांग्रेस कमेटी ने गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी जैसे बड़े नामों समेत G23 के एक भी नेता का नाम शामिल नहीं किया है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Divyanshu Rao
Published on: 11 Feb 2022 3:45 PM GMT
UP Election 2022
X

कांग्रेस पार्टी ने झंड़े की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों के नाम की सूची साझा की है, जिसमें 30 नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु प्रथम चरण के मतदान सम्पन्न होने के ठीक एक दिन बाद इस सूची को सार्वजनिक किया है।

सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली बात इस सूची में यह है कि कांग्रेस कमेटी ने गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी जैसे बड़े नामों समेत G23 के एक भी नेता का नाम शामिल नहीं किया है।

कांग्रेस द्वारा जारी इस स्टार प्रचारक सूची में शामिल सभी नेता उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पांचवें चरण के मतदान के लिए प्रदेश में प्रचार करते नज़र आएंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों हेतु पांचवें चरण का मतदान आगामी 27 फरवरी को आयोजित होना है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यंमत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई बड़े नामों को इस स्टार प्रचारक सूची का हिस्सा बनाया है।

पांचवें चरण के मतदान हेतु कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची में शामिल हैं निम्न नाम-

1. राहुल गांधी

2. प्रियंका गांधी वाड्रा

3. अजय कुमार लल्लू

4. आराधना मिश्रा 'मोना'

5. अशोक गहलोत

6. चरणजीत सिंह चन्नी

7. भूपेश बघेल

8. सलमान खुर्शीद

9. प्रमोद तिवारी

10. पी एल पुनिया

11. निर्मल खत्री

12. सचिन पायलट

13. दीपेंदर सिंह हुड्डा

14. नसीमुद्दीन सिद्दीकी

15. आचार्य प्रमोद कृष्णम

16. प्रदीप जैन आदित्य

17. मोहम्मद अजहरुद्दीन

18. मोहम्मद मुकीम

19. उदित राज

20. विभाकर शास्त्री

21. के एल शर्मा

22. इमरान प्रतापगढ़ी

23. वर्षा गायकवाड़

24. सुप्रिया श्रीनेत

25. बाजीराव खड़े

26. राजेश तिवारी

27. सत्यनारायण पटेल

28. प्रदीप नरवाल

29. साधना भारती

30. पंखुड़ी पाठक

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान बीते दिन यानी 10 फरवरी को संपन्न हो चुका है तथा इसके उपरांत अब दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठवां चरण का मतदान 3 मार्च तथा सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को आयोजित होना है। इसी के साथ 10 मार्च को विधानसभा चुनावों का परिणाम घोषित किया जाएगा।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story