×

Aaj Ka Mausam: 25 जून तक भारी बारिश के आसार, कई इलाकों में चढ़ेगा पारा, कहीं गर्मी तो कहीं होगी बरसात

Aaj Ka Mausam: बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज बारिश हो सकती है। इस दौरान मध्यम से तेज आंधी चलने की भी संभावना है। उत्तराखंड में जबरदस्त बारिश हो रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 22 Jun 2021 2:18 AM GMT
weather update
X

मौसम (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam: आज मानसून 2021 (Monsoon 2021) की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) कुछ क्षेत्रों में सुहाना, झमाझम बारिश (Jhamajham Barish) वाला होगा, तो कहीं उमस और गर्मी बढ़ जाएगी। आपके शहर में आज बारिश होगी (Aaj Barish Hogi) या चढेगा पारा, ये जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कई इलाको में भारी बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी हुआ है।

लक्षद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्व एमपी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ ही दक्षिणपूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के आसार (Barish Ke Asar) है। पश्चिमी हिमालय, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक के अलग अलग इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

बारिश कब होगी (Barish Kab Hogi)

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज बारिश हो सकती है। इस दौरान मध्यम से तेज आंधी चलने की भी संभावना है। उत्तराखंड में जबरदस्त बारिश (Heavy Rain) हो रही (Barish Ho Rahi Hai) है। जिससे नदियां उफान पर होने के साथ कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है।



आज कहां बारिश होगी (Aaj Kahan Barish Hogi)

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच दिन भारी बारिश का अनुमान जताया है।

सोमवार-मंगलवार को झारखंड में बारिश के आसार हैं।

आज से गुरुवार तक बिहार में बारिश हो सकती है।

मंगलवार से गुरुवार तक ओडिशा असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।

बुधवार को पश्चिम बंगाल में बारिश होगी।

छत्तीसगढ़ में मंगलवार से गुरुवार तक बारिश के आसार है।

अरुणाचल प्रदेश में 23-24 जून को बारिश हो सकती है।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बुधवार को तेज बारिश होने के आसार है।

सिक्किम में गुरुवार को भारी बारिश होगी।

आज मौसम का हाल (Aaj Mausam Ka Hal)


राज्य का मौसम (Weather Update)आज मौसम का हाल
बिहार में बारिश (Bihar Me Barish)बिहार में अगले तीन दिन बारिश, गुरुवार तक
छत्तीसगढ़ का मौसम (Chattisgarh Weather)गुरुवार तक बारिश
असम-मेघालय में बारिश (Assam Rain -Meghalaya Rainfall)24 जून तक बारिश
पश्चिम बंगाल का मौसम (Bengal Weather)आज और कल होगी बारिश
झारखंड का मौसम (Jharkhand Ka mausam)झारखंड में आज बारिश
उत्तर प्रदेश का मौसम (UP Ka Mausam)यूपी के कई इलाकों में आज बारिश

22 जून कल मौसम कैसा होगा (Kal Mausam Kaisa Hoga)

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, 22 जून यानी कल कई इलाकों में मध्य से तेज बारिश की संभावना है। तेज हवाएं और आंधी आने के भी आसार है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तराखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, मेघालय, पुडुचेरी समेत कई राज्यों में 25 जून तक बारिश होने की संभावना है।

Shivani

Shivani

Next Story