×

बड़ी कामयाबी: नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकियों के 12 मददगार गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में आतंकी गतिविधियां कम तो हुई हैं।

Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 19 Jun 2021 9:13 AM GMT
Narco Terror Module
X

गिरफ्तार आतंकियों के मददगारों से बरामद हेरोइन की खेप (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में आतंकी गतिविधियां कम तो हुई हैं, पर पूरी तरह से अभी भी समाप्त नहीं हो पाई है। हालांकि इस दौरान सुरक्षाबलों ने व्यापक स्तर पर आतंकियों का सफाया किया है। इसी क्रम में सुरक्षाबलों को कश्मीर के बारामूला में शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तातंकियों के 12 मददगारों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 11 हेरोइन के पैकेट, 4 पिस्टल, कई मैग्जीन, बीस कारतूस और एक लाख रुपए की चेक बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की कीमत बाजार में 21.5 लाख रुपए आंकी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को आतंकियों के मददगारों के सक्रिय होने की खबर मिली थी। इसी खबर के आधार पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अभियान छेड़ दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों को नार्को टेरर मॉड्यूल का फंडाफोड़ करने में सफलता हासिल हुई और 11 हेरोइन के पैकेट, गोला-बारूद के साथ 12 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने ण्क ट्रक, एक कार और एक स्कूटी को सीज भी किया है। साथ ही आतंकियों के मददगारों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है। माना जा रहा है कि इन आतंकियों के मददगारों से कई अहम राज खुल सकते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले इसी वर्ष अप्रैल में कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ था। उस दौरान भी आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया गया था और उसके कब्जे से नौ किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किया गया मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित आतंकी संचालकों के संपर्क में था। इसके अलावा घाटी के सक्रिय आतंकवादियों के नशीली दवाओं के व्यापार और वित्तीय सहायता प्रदान करने में मदद करता था। वहीं एकबार फिर नार्को टेरर मॉड्यूल के भंडाफोड़ से ड्रग डीलरों और आतंकवादियों के बीच संबंध जागर हुआ।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story