×

Gupta Brothers case: कौन हैं गुप्ता ब्रदर्स, क्यों तलाश रही दक्षिण अफ्रीका सरकार

उत्तर प्रदेश के गुप्ता भाइयों (Gupta Brothers) की तलाश दक्षिण अफ्रीका की सरकार (South Africa Govt) कर रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 5 Jun 2021 8:26 AM GMT
South African agency demands red notice against Gupta brothers
X

गुप्ता ब्रदर्स: फोटो- सोशल मीडिया 

Gupta Brothers case: कौन हैं गुप्ता ब्रदर्स, क्यों तलाश रही दक्षिण अफ्रीका सरकार, उत्तर प्रदेश के गुप्ता भाइयों (Gupta Brothers) की तलाश दक्षिण अफ्रीका की सरकार (South Africa Govt) कर रही है। इन गुप्ता भाइयों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। बता दें कि यहां की जांच एजेंसियों को अतुल गुप्ता और राजेश गुप्ता, उनकी पत्नी चेताली और आरती की तलाश है।

इस सम्बन्ध में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण (NPA) से जुड़े जांच निदेशालय ने इस सिलसिले में इंटरपोल से मदद मांगी है। NPA ने इंटरपोल से अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट के लिए 'रेड नोटिस' जारी करने का अनुरोध किया है। दक्षिण अफ्रीका की एक अदालत ने शुक्रवार को गुप्ता परिवार और उनके सहयोगी इकबाल मीर शर्मा की संपत्तियां 'फ्रीज' करने का आदेश भी दिया है।

इकबाल मीर शर्मा को गिरफ्तार हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दें कि इसी हफ्ते भारतीय मूल के कारोबारी गुप्ता परिवार से जुड़े इकबाल मीर शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। वो व्यापार और उद्योग विभाग में दक्षिण अफ्रीकी सरकार के प्रभावशाली अधिकारी थे। इकबाल मीर शर्मा को फ्री स्टेट प्रांत के तीन अन्य पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आरोपी बनाया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर सरकारी धन के व्यय से संबंधित प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया। आरोप हैं कि शर्मा ने अपनी कंपनी न्यूलैंड इन्वेस्टमेंट के जरिए दो करोड़ रैंड से ज्यादा राशि को काले धन से सफेद में बदला।

गुप्ता ब्रदर्स: फोटो सोशल मीडिया


गुप्ता परिवार ने लाखों रैंड का घोटाला किया, चल रही है जांच

गुप्ता भाइयों के भ्रष्टाचार से सम्बंधित दक्षिण अफ्रीका की सरकार इन दिनों एस्टिना डेयरी फार्म प्रोजेक्ट की जांच कर रही है। यह प्रोजेक्ट भारतीय कंपनी पारस के साथ साझेदारी में संचालित की जा रही है। एस्टिना प्रोजेक्ट बुरी तरह फेल हो गई। आरोप हैं कि इस प्रोजेक्ट से गुप्ता परिवार ने लाखों रैंड का घोटाला किया।

कहां हैं गुप्ता बंधु का पूरा परिवार

बताया जा रहा है कि गुप्ता बंधु -अजय, अतुल और राजेश अपने परिजन के साथ दुबई में हैं। दक्षिण अफ्रीकी सरकार संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से उन्हें प्रत्यर्पित कराने का प्रयास कर रही है, क्योंकि दोनों देशों के बीच कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है।

इकबाल मीर शर्मा: फोटो- सोशल मीडिया

अभिनेता सैफ अली खान से भी है विवाद

शर्मा 2012 में तब खबरों में आये थे जब मुंबई के एक रेस्तरां में मशहूर भारतीय अभिनेता सैफ अली खान को कथित तौर पर शर्मा को मुक्का मारने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

कौन हैं ये तीन भाई हैं- गुप्ता ब्रदर्स?

आपको बता दें ये तीन भाई हैं। अजय, अतुल और राजेश । इन सभी का जन्म उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ। तीनों की पढ़ाई-लिखाई सहारनपुर में ही हुई। इन सबने शुरू में पिता के बिजनेस में हाथ बंटाया और फिर दक्षिण अफ्रीका चले गए। गुप्ता ब्रदर्स पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से गहरे रिश्ते थे।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को भी फंसाया

आरोप है कि वो जुमा सरकार में मनचाही नीतियां बनवाते रहे हैं। आरोप ये भी है कि उन्होंने सरकार के कुछ प्रोजेक्ट्स में बड़े पैमाने पर घालमेल करके फंड को इधर से उधर किया है। बाद में गुप्ता बंधुओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। इसके चलते राष्ट्रपति जैकब जुमा को भी पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story