×

मस्जिद में देश विरोधी नारे: जम्मू-कश्मीर से आई बड़ी खबर, वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

Jammu-Kashmir News: श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद (Anti National Slogans in Jama Masjid) में शुक्रवार की नमाज अदा करने के बाद देश विरोधी नारे लगाने लगे।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Deepak Kumar
Published on: 8 April 2022 5:36 PM GMT
Jammu Kashmir News Anti national slogans raised at Jama Masjid in Srinagar
X

जामिया मस्जिद में जुमे की नवाज के बाद लगे आजादी के नारे। (Social Media) 

Jammu-Kashmir News Today: आतंकवाद प्रभावित जम्मू कश्मीर से एक हैरान कर देने वाला खबर सामने आई है। श्रीनगर के नौहट्टा इलाके (Nowhatta area of Srinagar) में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद (JAMA Masjid) में शुक्रवार की नमाज अदा करने के बाद अचानक कुछ लोग देश विरोधी नारे लगाने लगे। मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही जामिया मस्जिद (JAMA Masjid) में नमाज खत्म हुई तो मस्जिद के मुख्य हॉल से हम क्या चाहते आजादी के नारे गूंजने लगे। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

वायरल वीडियो में लोग आजादी के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं वायरल वीडियो पर पुलिस भी हरकत में आ चुकी है। श्रीनगर के सीनियर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।

30 सप्ताह बाद जम्मू कश्मीर में लोगों को नमाज पढ़ने की दी इजाजत

कश्मीर के इस ऐतिहासिक मस्जिद में चार मार्च 2020 को करीब 30 सप्ताह बाद जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा लोगों को नमाज पढ़ने की इजाजत दी गई थी। इस मस्जिद में जूमे से पहले का उपदेश अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक दिया करते थे। जो अभी घर में नजरबंद हैं। लिहाजा उनकी जगह इमाम हाई सैयद अहमद नक्शबंदी द्वारा उपदेश दिया गया था। बता दें कि प्रमुख अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद ऐहतियात बरतते हुए नजरबंद कर दिया गया था।

दरअसल कश्मीर का ऐतिहासिक जामा मस्जिद अलगाववादी नेताओं के गतिविधियों का एक केंद्र भी रहा है। अलगाववादी नेता इस जगह का इस्तेमाल भारत के खिलाफ प्रोपगेंडा फैलाने और अपनी सियासी हित साधने के लिए भी किया करते थे। कश्मीर में जूमे की नमाज के बाद पत्थकबाजी की घटना उनके भड़काऊ भाषण के बाद ही शुरू होती थी।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story