×

फिर कोरोना की चपेट में आए BS येदियुरप्पा, दूसरी बार हुए पॉजिटिव

BS येदियुरप्पा 8 महीने में दूसरी बार कोविड-19 पाजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले वो 2 अगस्त 2020 को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Shreya
Published By Shreya
Published on: 16 April 2021 2:57 PM GMT (Updated on: 17 April 2021 1:38 PM GMT)
फिर कोरोना की चपेट में आए BS येदियुरप्पा, दूसरी बार हुए पॉजिटिव
X

BS येदियुरप्पा (फोटो- सोशल मीडिया)

बेंगलुरु: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते स्थिति भयावह होती जा रही है। आम आदमी से लेकर दिग्गज हस्तियां महामारी की चपेट में आ रहे हैं। इस बीच कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री (CM BS Yediyurappa) के एक बार फिर से कोविड पॉजिटिव (Covid-19 Positive) पाए जाने की खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

आपको बता दें कि 78 वर्षीय बीएस येदियुरप्पा आठ महीने में दूसरी बार कोविड-19 से पाजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले येदियुरप्पा दो अगस्त 2020 को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने खुद अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि

हल्का बुखार होने के बाद आज मैंने कोविड-19 का परीक्षण (Covid-19 Test) कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फि‍लहाल मैं ठीक हूं लेकिन डॉक्टरों की सलाह के बाद अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से आइसोलेशन में जाने और कोविड जांच कराने की अपील की।

मनिपाल अस्पताल में होंगे भर्ती

वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि सीएम येदियुरप्‍पा की कोविड जांच रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण के होने की पुष्टि हुई है। वह मनिपाल अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। बता दें कि बीते साल भी कोरोना से संक्रमित होने के बाद येदियुरप्पा नौ दिन तक मनिपाल अस्पताल में भर्ती रहे थे।

प्रकाश जावड़ेकर (फोटो- ट्विटर)

प्रकाश जावड़ेकर भी हुए कोरोना पॉजिटिव

उनके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। बीते 2-3 दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वे कृप्या अपनी जांच करवा लें।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story