×

Price of Petrol and Diesel: 2021 में 52 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! प्रियंका गांधी ने कहा- 'मोदी सरकार जेब काट रही'

प्रियंका गांधी ने कहा कि '2021 में 52 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। सरसों का तेल, रिफाइंड, अरहर, मूंग दाल व चीनी के दामों में आग लगी हुई है।

Shashwat Mishra
Published on: 18 Jun 2021 6:51 AM GMT (Updated on: 18 Jun 2021 8:19 AM GMT)
Priyanka Gandhi said that in 2021, the prices of petrol and diesel have increased 52 times.
X

2021 में 52 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम- प्रियंका गांधी: : डिजाईन फोटो- सोशल मीडिया  

Price of Petrol and Diesel: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पेट्रोल और डीजल सहित कई खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ने पर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2021 में 52 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए लिखा कि जनता अपना पेट काट रही है और मोदी सरकार जेब काट रही है।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के बाद अब सरकार तीसरी लहर से बचाव के जरिए खोज रही है। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार व राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कार्य कर रही हैं। मग़र, लॉकडाउन के बाद से ही महंगाई की चर्चा जोरों पर है। खाद्य सामग्रियों से लेकर पेट्रोल-डीजल के दामों ने आसमान छू रखा है।

सरकार जनता के लिए 'आहत योजना' लेकर आई है-प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसी मुद्दे को उठाकर ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि ''कोरोना संकट के बीच जनता की आशा थी सरकार उन्हें राहत देगी, लेकिन सरकार उनके लिए 'आहत योजना' लेकर आई है।"

प्रियंका गांधी: फोटो- सोशल मीडिया

2021 में 52 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

प्रियंका गांधी ने कहा कि '2021 में 52 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। सरसों का तेल, रिफाइंड, अरहर, मूंग दाल व चीनी के दामों में आग लगी हुई है।' कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है कि 'जनता अपना पेट काट रही है, मोदी सरकार जेब काट रही है।'

गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन, सरकार की तरफ़ से इस पर अभी कोई बयान नहीं आया है। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी कम हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story