ताबड़तोड़ तबादले: 52 IAS अफसरों का ट्रांसफर, राजस्थान सरकार का बड़ा फेरबदल

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने कुल 52 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले के तहत विभिन्न ज़िलों के जिला अधिकारियों से लेकर कई विभागों के निदेशक और सचिव के पद शामिल हैं।

Rajat Verma
Published on: 16 Jan 2022 10:26 PM IST
rajasthan government transfer 52 ias
X

आईएएस की सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने प्रदेश में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दिया है। इसके मद्देनज़र राजस्थान सरकार ने कुल 52 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले के तहत विभिन्न ज़िलों के जिला अधिकारियों से लेकर कई विभागों के निदेशक और सचिव के पद शामिल हैं।

यह अबतक की किसी राज्य की ब्यूरोक्रेसी में सबसे बड़े फेरबादलों में से एक है। हालांकि इस बड़ी मात्रा में आईएएस अधिकारियों के तबादले का पुख्ता कारण अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन हाल ही के अलवर रेप कांड से लेकर कई अन्य अन्य मुद्दे हो सकते हैं जिसके चलते यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया है। इसी के साथ यह भी सुनने में आया है कि कई बड़े नेताओं और मंत्रियों द्वारा की गई शिकायत के अनुरूप ब्यूरोक्रेसी में इस बड़े फेरबदल को अंजाम दिया गया है।

इस नए फेरबदल के अनुरूप कई बड़े अहम विभागों के सचिव और निदेशकों समेत और ज़िलों के डीएम बदले गए हैं। जिके तहत आईएएस राजन विशाल को राजस्थान की राजधानी जयपुर का नया ज़िला अधिकारी नियुक्त किया है तथा आईएएस हिमांशु गुप्ता को जोधपुर जिले का नया डीएम बनाया गया है।

इस नए तबादलों के साथ ही 3 आईएएस अधिकरियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जिसके तहत-

1. अखिल अरोड़ा (प्रमुख शासन सचिव, आबकारी, वित्त एवं कराधान विभाग,जयपुर) को प्रमुख शासन सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

2. नवीन महाजन (अतिरिक्त कर बोर्ड, अजमेर) को प्रबंध निदेशक, राजस्थान बुनकर संघ लिमिटेडके अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

3. नरेश कुमार ठकराल (शासन सचिव वित्त व्यय विभाग, जयपुर) को शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल मामले, जयपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

आईएएस अधिकारियों की ये बड़ी फेरबदल की सुगबुगाहट कई दिनों से राजस्थान की चर्चा का विषय बनी हुई थी, जिसपर कि 16 जनवरी को राजस्थान सरकार ने अंतिम मुहर लगा दी है।

Rajat Verma
ABOUT THE AUTHOR

Rajat Verma

rajat.verma1912@gmail.com
Divyanshu Rao
ABOUT THE AUTHOR

Divyanshu Rao

divyanshurao1998@gmail.com
Next Story