×

शामली: डकैती डालने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 1 बदमाश ढेर, 4 फरार

By
Published on: 12 Sep 2017 5:25 AM GMT
शामली: डकैती डालने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 1 बदमाश ढेर, 4 फरार
X

शामली: शामली जिले के झिंझाना कस्बे में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को ढेर कर दिया जबकि चार बदमाश फरार हो गए। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को लेकर पुलिस सी.एच.सी. झिंझाना पहुंची, जहां पर घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

मामला झिंझाना कस्बे का है। बताया जा रहा है कि बदमाश यहां पर एक व्यापारी के यहां डकैती डालने आए थे। कस्बे में गश्त के दौरान मिली सूचना पर एस.एच.ओ. झिंझाना मौके पर पुलिस लेकर पहुंचे, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी। चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें: राजधानी के गोमतीनगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश ढेर

घायल बदमाश को झिंझाना सी.एच.सी. में जाया गया तो उपचार के दौरान बदमाश की मौत हो गई। पुलिस बदमाश के बाकी साथियों की तलाश में जुटी है। मृतक बदमाश राजू पुत्र राजेंद्र निवासी लोनी का बताया जा रहा है।

क्या है व्यापारी का कहना

विपिन मित्तल (व्यापारी) ने बताया कि हमें तब पता चला, जब बाहर से गोलियों आवाजें आईं। पुलिस ने सबको घर के अंदर ही रहने को कहा। बस लगातार फायरिंग की आवाजें आ रही थी।

यह भी पढ़ें: शामली: बारिश के कारण गिरा मकान, ईद की खुशियां बदली मातम में

शामली एसपी डॉ अजयपाल शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र झिंझाना पर बदमाशों की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। इसमें एक बदमाष राजू पुत्र राजेंद्र निवासी लोनी गोली लगने से घायल हुआ। बाद में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छानबीन की जा रही है। पुलिस की जांच जारी है। इसके कई और साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। दो पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं।

Next Story