×

दिव्यांग महिला रिश्तेदार के साथ 55 साल के आदमी ने किया दुष्कर्म

By
Published on: 14 Dec 2016 7:03 AM GMT
दिव्यांग महिला रिश्तेदार के साथ 55 साल के आदमी ने किया दुष्कर्म
X

shamli

शामली: गढ़ीपुख्ता थाना इलाके में एक 55 साल के आदमी द्वारा दिव्यांग महिला रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ गढीपुख्ता थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...

shamli-sho

क्या था मामला ?

-गढीपुख्ता में रहने वाले व्यक्ति की 30 साल की बेटी राखी (काल्पनिक नाम) अंधी व मंदबुद्धि है।

-इसके चलते महिला के परिजन उसे घर में ही रखते है।

-बताया जा रहा है कि 8 दिसंबर को महिला के परिजन उसे घर में छोड़कर सहारनपुर रिश्तेदार के यहां गए थे।

-इसी बीच एक रिश्तेदार राजू महिला के घर गया।

-उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था।

-राजू ने इसी बात का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

-इसी बीच अचानक परिजन घर पहुंच गए जिन्हें देख राजू घबराकर मौके से भाग खड़ा हुआ।

-परिजनों ने घर के अंदर राखी को रोते हुए देखा।

-पीड़िता के मुताबिक उसे घर में अकेला देख रिश्तेदार ने उसके साथ गलत काम किया।

क्या कहा थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने

-पुलिस ने पीडिता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

-आरोपी की तलाश में शामली स्थित उसके घर में दबिश देकर उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

-आरोपी राजू ने बताया की यह पुरानी रंजिस का मामला है मुझे इस मामले में फंसाया जा रहा है।

Next Story