×

मानवता शर्मसार: 85 साल की महिला को बंधक बना किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

tiwarishalini
Published on: 15 Dec 2016 1:44 PM GMT
मानवता शर्मसार: 85 साल की महिला को बंधक बना किया रेप, जान से मारने की दी धमकी
X

महोबा : यूपी में महिला उत्पीडन के मामले लगातार बढ़ रहे है। अब यहां बुजुर्ग महिलाएं भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। बुंदेलखंड के महोबा जनपद में मानवता को शर्मसार करने वाली एक ऐसी ही वारदात सामने आई है। जहां गांव के ही एक दबंग युवक ने 85 साल की महिला को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। पीड़ित बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस रेप की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

यह भी पढ़ें ... ब्वॉयफ्रेंड ने छात्रा को मिलने बुलाया, पहुंची तो चार साथियों समेत किया गैंगरेप

क्या है मामला ?

-घटना महोबा जनपद के थाना कबरई अंतर्गत एक गांव की हैं।

-जहां 85 साल की महिला बुधवार रात को अपने खेत में बनीं झोपडी में सो रही थी।

-इसी दौरान गांव में ही रहने वाला एक दबंग युवक सत्यदेव तिवारी वहां पहुंच गया।

-आरोपी सत्यदेव ने बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठूसकर उसे बंधक बना लिया और उसके साथ रेप किया।

-विक्टिम बुजुर्ग महिला के अनुसार, आरोपी सत्यदेव ने उसे इस घटना की किसी को भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

-इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी सत्यदेव मौके से फरार हो गया।

-गुरुवार सुबह जब विक्टिम महिला की बेटी और परिजन खेत पहुंचे तो उसने आपबीती बताई।

rape

आरोपी युवक उच्च जाति का दबंग

-विक्टिम और उसके परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक उच्च जाति का दबंग व्यक्ति है।

-उन्हें जान माल का भी खतरा है।

-बुजुर्ग महिला ने न्याय की गुहार उच्च अधिकारियों से भी लगाई है।

यह भी पढ़ें ... बदमाशों ने किया नाबालिग लड़की का किडनैप, जंगल में बने कमरे में किया गैंगरेप

क्या कहती है पुलिस ?

-विक्टिम बुजुर्ग महिला को लेकर परिजन थाना कबरई पहुंचे और नामजद तहरीर दी।

-इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सीओ सिटी विनोद सिंह सचान का कहना है कि मामला गंभीर है।

-पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है।

-निष्पक्ष कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story