×

राजस्थान में सनसनीगेज वारदात: बीच सड़क पर डॉक्टर दंपत्ति की हत्या, इसलिए हुआ मर्डर

राजस्थान के भरतपुर में शुक्रवार को नीम दा गेट इलाके में दिनदहाड़े डॉक्टर दंपती की हत्या कर दी गई।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 28 May 2021 3:54 PM GMT
A doctor couple was murdered in broad daylight in Neem da Gate area in Bharatpur, Rajasthan on Friday.
X

डॉक्टर जोड़े की हत्या(फोटो-सोशल मीडिया)

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में सनसनीगेज वारदात होने की खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार को नीम दा गेट इलाके में दिनदहाड़े डॉक्टर दंपती की हत्या कर दी गई। इस वारदात के समय डॉ. सुदीप गुप्ता और उसकी पत्नी सीमा गुप्ता कार से कहीं जा रहे थे। तभी बाइक से दो युवक आए, जिन्होंने तड़ातड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इसमें दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई।

डॉ. सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता दोनों के शवों को RBM अस्पताल में रखवा दिया गया है। गोलियां चलाने वाले हमलावरों का कुछ पता नहीं लग सका है। इस मामले में एक कड़ी सामने आई कि डॉ. सीमा गुप्ता पर आरोप था कि उन्होंने 2 साल पहले पति सुदीप गुप्ता की girlfriend was burnt to death.

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, वारदात के समय डॉ सुदीप पत्नी सीमा के साथ श्री राधा चौराहे की तरफ जा रहे थे। इस बीच नीम दा गेट के पास दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। दोनों पति-पत्नी को गोली मार दी।

हत्या के बाद सामने आई सच्चाई

ऐसे में फायरिंग की आवाज सुनकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसमें स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने हत्या के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

सामने आई जानकारी में बताया जा रहा कि डॉ. सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी सीमा भरतपुर शहर में रहते थे। इस डॉक्टर दंपती ने भरतपुर की सूर्या सिटी जैसी पॉश कॉलोनी में एक विला खरीदा था। इस विला में डॉक्टर सुदीप अपनी कथित प्रेमिका दीपा गुर्जर को रखने लगा।

साथ ही बताया जा रहा है कि दीपा डॉ. सुदीप की क्लिनिक में रिसेप्शनिस्ट थी। डॉ. सुदीप ने पत्नी डॉ. सीमा को बताया कि उन्होंने एक महिला बैंक मैनेजर को विला किराए पर दे दिया है। वहीं मृतका दीपा इस विला में 1 नंवबर 2019 को पार्लर खोलने वाली थी। जिसमें निमंत्रण कार्ड में डॉ. सुदीप का नाम छपा देखकर उनकी पत्नी डॉ. सीमा को अवैध संबंधों का पता चल गया।

जिसके बाद सुदीप की पत्नी सीमा ने दीपा को सबक सिखाने की ठान ली। इसमें वह अपनी सास के साथ विला पहुंची। जहां पर डॉक्टर सीमा और दीपा के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान सीमा ने दीपा और उसके बेटे शौर्य को कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद स्प्रिट छिड़ककर आग लगा दी। जिससे दीपा और उसके बेटे की मौत हो गई। तब कोतवाली थाना पुलिस ने डॉ. सुदीप और डॉ. सीमा को हत्या के मुकदमे में गिरफ्तार किया था।

इसके अलावा डॉक्टर दंपती की हत्या का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो युवक डॉक्टर दंपती की गाडी के आगे बाइक लगा देते है। तभी बाइक से उतरकर गाड़ी के पास जाते है और फिर पिस्तौल निकाल लेते है।

वीडियो में डॉक्टर को कुछ बोलते हुए दिखाई दे रहे है। इसके बाद डॉक्टर और उसकी पत्नी को गोली मार देते है। फिर दोनों को बदमाश गोली मारने के बाद तेजी से बाइक पर बैठते है और पिस्तौल को लहराते हुए फरार हो जाते है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान में लगी हुई है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story