×

शर्मनाक: मामा ने किया भांजियों से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर फेंका तेजाब 

sudhanshu
Published on: 15 Oct 2018 10:57 AM
शर्मनाक: मामा ने किया भांजियों से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर फेंका तेजाब 
X
मेरठ: महिला खिलाड़ियों पर फेंका तेजाब, आरोपी युवती गिरफ्तार, जीजा फरार

सहारनपुर: जिले में एक बेहद दिल दहला देने वाला शर्मनाक वाकया सामने आया है। तीन सौतेले मामाओं ने घर में घुसकर दो भांजियों से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों सगी बहनों पर तेजाब फेंक कर झुलसा दिया। लोगों ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ कोतवाली मंडी पुलिस को सौंप दिया, जबकि दोनों बहनों को जख्मी हालत में जिला अस्पताल में लाया गया।

ये है मामला

कोतवाली मंडी के एक मोहल्ले की निवासी महिला का आरोप है कि आज दोपहर उसकी दो पुत्रियां अपने घर में पढ़ाई कर रही थी। तभी तीनों आरोपी घर में घुस गए और उसकी दोनों नाबालिक बेटियों से दुष्कर्म का प्रयास किया। जिस पर उसकी बेटियों ने शोर मचा दिया। शोर मचाते ही आरोपियों ने दोनों बेटियों पर साथ लाए बोतल से तेजाब डाल दिया। जिससे उसकी दोनों बेटियां झुलस गईं। शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गए। जिससे भाग रहे आरोपियों में से एक को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों बहनों को जख्मी हालत में लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का आरोप है कि उसकी बेटियों पर हमला करने वाले उसके सौतेले भाई हैं। जो फोन पर भी धमकियां दे रहे थे। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। फरार हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। किशोरियों पर तेजाब फेंकने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!