×

गर्लफ्रेंड पर खर्च करने के लिए किया था अगवा, पुलिस गिरफ्त में नाबालिग आरोपी

आरोपियों ने अगवा बच्चे की रिहाई के लिए 5 लाख की फिरौती मांगी थी। लेकिन अपराधियों ने फिरौती मांगने से पहले ही गला दबा कर बच्चे की हत्या कर दी और शव कालिंदी कुञ्ज के पास यमुना में फेंक दिया। इस मामले में फेज-3 पुलिस ने प्रकाश और सीटू नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

zafar
Published on: 27 Oct 2016 8:36 AM GMT
गर्लफ्रेंड पर खर्च करने के लिए किया था अगवा, पुलिस गिरफ्त में नाबालिग आरोपी
X

नोएडा: सेक्टर 66 से 9 वर्षीय कार्तिकेय का अपहरण गर्लफ्रेंड के साथ मौजमस्ती के लिए किया गया था। पुलिस पूछताछ में नाबालिग आरोपियों ने इसका खुलासा किया। परिचित आरोपियों ने फिरौती मांगने से पहले ही बच्चे की हत्या करके शव यमुना नदी में फेंक दिया था। गोताखोरों की मदद से पुलिस नदी में बच्चे के शव की तलाश कर रही है।

मौजमस्ती के लिए अपहरण

-सेक्टर-66 से 19 अक्टूबर को कार्तिकेय का अपहरण दो नाबालिगों ने गर्लफ्रेंड के साथ मौज मस्ती करने के लिए किया था।

-आरोपियों ने बताया कि वे कार्तिक को सेक्टर-80 स्थित अपने कमरे पर ले गए, जहां कार्तिक ने अपने दादा से सब बता देने की बात कही। इस पर डर कर दोनों ने उसी दिन गला दबाकर कार्तिक की हत्या कर दी।

-अगले दिन 20 अक्टूबर को दोनों आरोपियों ने कार्तिक के शव को ओखला बैराज के पास यमुना नदी में फेंक दिया।

-दोनों आरोपियों में से एक गर्ल्लफ्रेंड के लिए और दूसरा अपने संगीत के शौक के लिए फिरौती के 5 लाख रुपए वसूलना चाहते थे।

परिजनों का हंगामा

-एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर ओखला बैराज के पास से कार्तिक की चप्पलें बरामद कर ली गई हैं।

-हालांकि, कार्तिक के परिजनों ने पुलिस द्वारा बरामद चप्पलें पहचानने से इनकार कर दिया।

-परिजनों ने आरोप लगाया कि जांच से बचने के लिए पुलिस गुमराह कर रही है और उनका बच्चा जिंदा है।

5 लाख की फिरौती

-मामला थाना फेज-3 इलाके के सेक्टर-66 का है, जहां से 19 अक्टूबर को घर के बाहर खेलते हुए 9 वर्षीय कार्तिकेय को अगवा कर लिया गया था।

-आरोपियों ने अगवा बच्चे की रिहाई के लिए 5 लाख की फिरौती मांगी थी। इस मामले में फेज-3 पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

परिचितों ने किया अगवा

-पकड़े गये दोनों आरोपी बच्चे के चाचा के दोस्त थे और बच्चे के घर इनका आना-जाना था।

-अगवा कार्तिकेय दोनों आरोपियों को जानता था इसलिए उन्होंने बच्चे की हत्या कर दी।

-पुलिस बच्चे का शव बरामद करने के लिए 10 गोताखोर की मदद ले रही है।

zafar

zafar

Next Story