×

Agra Crime News: शादी के लिए देखने गया था लड़की, होने वाली दुल्हन और उसकी मां का चुरा लिया मोबाइल, हुआ ऐसा हाल

Agra Crime News: आगरा पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Dharmendra Singh
Published on: 30 July 2021 3:19 PM GMT (Updated on: 30 July 2021 3:36 PM GMT)
Agra Crime News
X

मोबाइल चोरों के साथ पुलिस (फोटो: न्यूजट्रैक)

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आगरा पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अजय उर्फ अजगर और शीलेन्द्र हैं। इनमे में अजय उर्फ अजगर की कहानी जानकर आप दंग हो जाएंगे।

बताया जा रहा है अजय की शादी तय हो गई थीं और वह अपने माता पिता के साथ लड़की देखने गया था। लड़की को देखने की रश्म चल रही थी। इसी दौरान दूल्हन और घरवालों के मोबाइल गायब हो गए। शक होने पर तलाशी की गई तो मोबाइल अजय उर्फ अजगर के पास मिले। अजय उर्फ अजगर की इस हरकत की वजह से उसकी शादी टूट गई।

इन जगहों करते थे चोरी

पुलिस की गिरफ्त में आए अजगर उर्फ अजय और शैलेंद्र बेहद शातिर चोर हैं। दोनों अब तक मोबाइल चोरी की सैकड़ों वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दोनो आरोपी ट्रेन होटल और ढाबों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। ट्रेन में सफर करने के दौरान दोनों आरोपी मोबाइल चोरी करते थे। मौका देखकर फरार हो जाते थे। ट्रेन के अलावा आरोपी हाईवे पर बने ढाबों पर खाना खाने जाते थे और ढाबे से मोबाइल चुराकर फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मोबाइल चोरी की सैकड़ो वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

होटल में भी करते थे चोरी

दोनों आरोपी सफाई का काम करते हैं। अजय और शीलेन्द्र जब भी होटल में सफाई करने जाते थे। मोबाइल चुरा लाते थे। होटलों में काम करने के बहाने से भी दोनों ने कई मोबाइल चुराए हैं। पुलिस की टीम ने दोनों के पास 11 मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने यह सभी परिचित लोगों से चुराए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चुराए गए अन्य मोबाइल फोनों की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

पुलिस की अभिरक्षा से भागा आरोपी

अजय उर्फ अजगर पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया। दीवानी न्यायालय से आरोपी फरार हुआ है। बरहन पुलिस ने गिरफ्तार किया था।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story