×

Agra Crime News : कोरोना काल में कर्ज में डूबे होटल व्यवसायी ने की आत्महत्या

छावनी क्षेत्र के रहने वाले राजू कुशवाह आगरा कैंट के नज़दीक सुल्तानपुरा में नारायणी पैलेस नाम से होटल चलाते थे।

Praveen Sharma
Report Praveen SharmaPublished By Shraddha
Published on: 14 Sep 2021 5:53 PM GMT
कोरोना काल में कर्ज में डूबे होटल व्यवसायी ने की आत्महत्या
X

कोरोना काल में कर्ज में डूबे होटल व्यवसायी ने की आत्महत्या(डिजाइन फोटो - न्यूजट्रैक)

Agra Crime News : कोरोना संकट में मंदी के दौर से जूझ रहे एक होटल व्यवसायी ने अपने ही होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक पूर्व में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पिछड़ा वर्ग के महानगर अध्यक्ष रहे हैं। मंगलवार शाम को होटल के कमरे में उनका शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम (post mortem) हाउस भेजा है।

छावनी क्षेत्र के रहने वाले राजू कुशवाह आगरा कैंट के नज़दीक सुल्तानपुरा में नारायणी पैलेस नाम से होटल चलाते थे। कोरोना काल से पूर्व उन्होंने होटल बनवाने के लिए बैंक से बड़ा लोन लिया था। इसके बाद लॉकडाउन (Lockdown) लग गया और होटल बंद हो गया। अनलॉक होने के बाद भी उनके होटल में ग्राहक नहीं आ रहे थे। इनकम बंद होने से राजू कुशवाह की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी और वे अवसाद में आ गए। मंगलवार को उन्होंने अपने होटल के कमरे में फंदा लगा कर फांसी लगा ली। राजू की मौत के बाद उनको घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बैंक का हो गया था बड़ा बकाया

राजू के परिवारीजनों ने बताया कि होटल बनवाने के लिए बैंक से लोन लिया था। जीवन यापन के लिए होटल ही सिर्फ उनका सहारा था। लॉकडाउन लगने के बाद से होटल बंद हो गया। अनलॉक होने के बाद भी होटल में ग्राहक ही नहीं आ रहे थे। काफी नुकसान हो रहा था। इधर लोन की इस्टॉलमेंट चुकानी मुश्किल हो रही थी। बैंक वाले लगातार होटल और घर पर चक्कर काट रहे थे। पिछले कई दिनों से काफी तनाव में थे। कई बार समझाने का प्रयास किया था।

घर में मचा है कोहराम

राजू कुशवाह के परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना सदर प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि राजू कुशवाह 46 वर्ष का शव होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला है। प्रथम दृष्टता में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।

Shraddha

Shraddha

Next Story