×

Agra Crime News: बर्थडे पार्टी के दौरान गिरी छत, मलबे में दबकर 2 की मौत, 15 लोग घायल

Agra Crime News: आगरा के ताज गंज थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान घर की छत गिरने से 17 लोग मलबे में दब गए। आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया।

Rahul Singh
Written By Rahul SinghPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 24 Aug 2021 1:18 AM GMT (Updated on: 24 Aug 2021 1:23 AM GMT)
Death
X

छत गिरने से बड़ा हादसा (सांकेतिक फोटो) pic(social media)

Agra Crime News: आगरा में एक बर्डथे पार्टी चल रही थी। लोग अपने-अपने में ही मस्त थे। पार्टी मातम में ऐसे बदला कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल बर्थडे पार्टी केदौरान छत गिर गयी। जिसकी चपेट में 17 लोग आ गए। जानकारी के अनुसार 2 लोगों की मौत हो गयी वहीं 15 लोग घायल होे गए। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। गनीमत ये रही कि अधिकांश लोग अपने अपने घर जा चुके थे।

बता दें कि आगरा के ताज गंज थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान घर की छत गिरने से 17 लोग मलबे में दब गए। आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान दो लोगों मनजीत और अरुण की मौत हो गई। जबकि 15 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एक घायल व्यक्ति की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ताजगंज धांधू पुरा स्थित सोनू वर्मा के मकान में अनिकेत चौधरी की बर्थडे पार्टी चल रही थी। रात करीब 8:30 बजे पार्टी खत्म होने वाली थी।

मामले की जानकारी देते जिलाधिकारी प्रभू एन सिंह pic(social media)

पार्टी में शामिल अधिकांश लोग घर वापस लौट चुके थे। मंजीत और अरुण समेत 17 लोग कमरे की छत पर थे। तभी तेज आवाज के साथ छत नीचे गिर गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्कयू ऑपरेशन कर घायलों को बाहर निकाला। जिलाधिकारी आगरा ने बताया कि घायलों के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था कर दी गई है। 15 लोग घायल हुए है।

मस्ती में डूबे थे लोंग

लोगों के मुताबिक हादसा जिस समय हुआ उस समय तेज आवाज में डीजे चल रहा था। घर में मौजूद सभी लोग डांस कर रहे थे। डांस के दौरान ही अचानक छत गिर पड़ी। और मौके पर मौजूद सभी 17 लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबा हटाने का काम शुरू किया। 17 लोगों में से 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि 15 लोगों की अलग अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story