Aligarh Crime News: अलीगढ़ में दलित युवक की गला दबाकर हत्या, भीम आर्मी कर रही विरोध प्रदर्शन

Aligarh Crime News: 40 किलो गेहूं चोरी के शक में 22 वर्षीय दलित युवक की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए।

Garima Singh
Written By Garima SinghPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 22 July 2021 6:41 AM GMT (Updated on: 22 July 2021 6:45 AM GMT)
Dalit youth brutally beaten to death
X

दलित युवक की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या: कांसेप्ट इमेज- सोशल मीडिया

Aligarh Crime News: अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज के नगरिया भू़ढ़ इलाके में मामूली सी बात पर एक युवक की पीटाई करके गला दबाकर हत्या कर दी गयी। रविन्द्र की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। मामला 40 किलो गेंहूं चोरी का है। भीम आर्मी के लोग घटना पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग कर रहे है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अलीगढ़ में 40 किलो गेहूं चोरी के शक में 22 वर्षीय दलित युवक की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। घटना थाना हरदुआगंज के नगरिया भू़ढ़ इलाके की है। गुरुवार को सुबह भीम आर्मी के लोग पहुंच कर घटना का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

हत्या के मामले में छानबीन करती पुलिस pic(social media)

बताया जा रहा है कि ठाकुर राज बहादुर सिंह के घर से बुधवार को चालीस किलो गेहूं चोरी हुआ था। जो गांव के ही राजू, छविराम, ललित और करुआ ने की थी। इन चारों ने गेहूं को बेचने के लिए गांव के ही दलित युवक रविन्द्र का सहारा लिया। रविन्द्र को यह नहीं मालूम था कि गेहूं चोरी का है।

रविन्द्र ने एक आटा चक्की वाले से सौदा तय करा दिया। वहीं देर रात जब रविंद्र अपने घर पहुंच कर मोटर साइकिल खड़ी की तभी ठाकुर राज बहादुर सिंह अपने बेटे के साथ रविन्द्र के घर आ धमके. और चोरी का आरोप रविन्द्र पर लगाते हुए गाली गलौज शुरु कर दी। जब विरोध किया तो लाठी डंडों से रविन्द्र की पिटाई कर दी। पिटाई से भी जब मन नहीं भरा तो दलित रविन्द्र का ठाकुर राज बहादुर और उसके बेटे ने मिल कर गला दबा दिया जिससे मौके पर ही रविन्द्र की मौत हो गई। इस दौरान रविन्द्र के परिजनों ने विरोध भी किया लेकिन हमलावर धमकी देकर चले गये।

चार महीने पहले हुई थी शादी

इस घटना को लेकर भीम आर्मी के लोग गांव में पहुंच गये और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन करने लगे। मौके पर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद ने पीड़ित परिवार से मोबाइल पर बात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। चंद्र शेखर ने कहा कि जल्द ही गांव में पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलेंगे। वहीं रविन्द्र की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। पत्नी के हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि पति रविन्द्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घर परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

हत्या के बाद गाँव में पसरा मातम pic(social media)

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना हरदुआगंज की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर एसपी ग्रामीण शुभम पटेल भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि ठाकुर राज बहादुर सिंह, ठाकुर अनुराग सिंह और तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। क्षेत्राधिकारी अतरौली सुदेश गुप्ता ने बताया कि ठाकुर और दलित समुदाय के बीच का झगड़ा है। पिटाई के बाद गला दबाने से रविन्द्र की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story