×

Aligarh Crime News: गुटबाजी को लेकर AMU कैंपस में चली गोली, पूर्व छात्र गंभीर रूप से घायल

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर पूर्व छात्र को गोली मारकर हमलवार मौके से फरार हो गये।

Garima Singh
Report Garima SinghPublished By Shashi kant gautam
Published on: 4 Aug 2021 2:03 AM GMT
Shot fired in AMU campus over factionalism, former student seriously injured
X

अलीगढ़: गुटबाजी को लेकर AMU कैंपस में चली गोली

Aligarh Crime News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर पूर्व छात्र को गोली मार दी गई। मौके से हमलवार फरार हो गये। वहीं गंभीर अवस्था में छात्र को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे छात्रों की गुटबाजी बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना थाना सिविल लाइन के एएमयू कैंपस के अंदर डक प्वाइंट की है।

बता दें कि पीड़ित पूर्व छात्र अरमान बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला है। जो इस समय रेडियो कालोनी में रह रहा है। देर शाम को चाय पीकर चुंगी से जकरिया मार्केट की तरफ से जा रहे थे। तभी मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज नौशाद अली ने रोक लिया। आईकार्ड चेक करने के बाद चौकी इंचार्ज तो चले गये। लेकिन पहले से खड़े लोगों ने घेर लिया।

अरमान की पीठ में लगी गोली

जिसमें अरशद ,अबरार, बाबर, सादिक, हमजा सहित चार अन्य लोगों ने घेर कर गाली- गलौज करने लगे और अचानक हमलाकर मारपीट करने लगे। जान से मारने की नियत से हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली अरमान को पीठ में लगी है। हमलावर फरार हो गये। वहीं अरमान को उसके दोस्तों ने जेएन मेडिकल कालेज भर्ती कराया है। जहां अरमान की हालत गंभीर है।

गोली अरमान के पीठ में लगी है

अरमान के दोस्त शाहिद ने बताया

अरमान के दोस्त शाहिद ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने कैंपस के अंदर रोका था और छात्र होने पर जाने दिया था। जब चौकी इंचार्ज चले गये। तो कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली अरमान के पीठ में लगी है। हालात गंभीर है। थाने में तहरीर दे दी है।

वहीं थाना सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी श्वेतांभ पाण्डे ने बताया कि एएमयू परिषर में गोली चली है। जिसमें बाहरी व्यक्ति को गोली लगी है। जिन लोगों ने गोली मारी है वे भी बाहरी है। घटना की सत्यता के लिए जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story