×

Amethi Accident News: बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 नवजातों की मौत, अस्पताल में तड़प रही मां

Amethi Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बेकाबू होकर दो बाइको को टक्कर मार दी, जिसमें सवार महिलाएं गंभीर घायल हो गई और दो नवजात बच्चों का मौत हो गई।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 24 Jun 2021 6:01 AM GMT (Updated on: 24 Jun 2021 7:30 AM GMT)
Amethi Accident
X

हादसे में घायल मां

Amethi Accident: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में दर्दनाक हादसे के बाद कोहराम मच गया है। जिले के जामो के शारदा नहर गोदाम के पास सड़क हादसा हो गया, जिसमे दो नवजात बच्चों की मौत हो गयी। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और सामने से जा रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में दो महिलाएं सवार थीं जिनकी गोद में नवजात बच्चे थे। ट्रक की टक्कर से महिलाएं दूर जा गिरी। वहीं उनकी गोद में दो नवजात बच्चों की हादसे में मौत हो गयी। महिलाओं की हालत भी गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

अमेठी में यातायात पुलिस की लापरवाही और लोगों में जागरूकता के अभाव के चलते सडक हादसे में दो नवजात बच्चों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।एक ही बाइक पर पांच लोग इलाज कराकर वापस आ रहे थे। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामों में चल रहा है। हृदय विदारक घटना से गांव में कोहराम मच गया है।परिवार वालों की तहरीर पर जामों पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।

बाईक पर सवार थे 5 लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना जामो थाना क्षेत्र के शारदा नहर गोदाम के पास की है़। बताया जा रहा है़ कि मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के जग्गू पासी का पुरवा गुन्नौर गांव निवासी शिव बहादुर सरोज पुत्र सहाब दीन एक ही बाइक पर पत्नी श्याम कला और सात दिन की अपनी पुत्री अनुष्का के साथ जा रहा था। बाईक पर पत्नी की बहन और उसका बेटा विवेक भी बैठे थे।

जब वह लौट रहा था रास्ते में जामो थाना क्षेत्र के शारदा नहर गोदाम के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक पर सवार सभी सड़क पर जा गिरे। जिसमें गंभीर चोट लगने से विवेक (11माह) और सात दिन की अनुष्का की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

शिव बहादुर ,श्याम कला और श्याम पता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दिया। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों नवजात को मृत घोषित कर दिया। और वहीं डॉक्टरों ने बताया कि दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। जिसमे एक महिला को गंभीर चोटों की वजह से लखनऊ रिफर कर दिया। बाकी दोनो घायलों का इलाज जारी है़। पुलिस अब मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है़।

ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस की कार्रवाई शुरू

वहीं गौरीगंज सदर सीओ गुरूमीत सिंह ने बताया कि एक परिवार के एक ही बाइक पर पांच लोग आ रहे थे। अन्यन्त्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया है जिसमे 2 बच्चों की मौत हो गई है और वही दो महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई हैं तथा एक युवक को भी चोट आई है।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच की जांच कर रही है।

Shivani

Shivani

Next Story