×

Amethi Crime News : अमेठी जिले में दर्जनों युवकों ने अवैध तमंचे से चलाई गोलियां, एक युवक हुआ घायल

Amethi Crime News : अमेठी जिले के अवैध असलहों से लैस दर्जनों युवकों ने फायरिंग करते हुए पड़ोसी के घर में घुस गए।

Surya Bhan Dwivedi
Report Surya Bhan DwivediPublished By Shraddha
Published on: 3 Aug 2021 10:07 AM GMT
अमेठी जिले में दर्जनों युवकों ने अवैध तमंचे से चलाई गोलियां
X

पुलिस कर रही जांच 

Amethi Crime News : गोलियों की गड़गड़ाहट से राजा पुर गांव थरथर्रा गया। गोली बारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के परिजनों ने पुलिस (police) पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी सहित मोहनगंज पुलिस पहुंच गई।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के राजा पुर गांव में अवैध असलहों (illegal firearms) से लैस दर्जनों युवकों ने फायरिंग करते हुए पड़ोसी के घर में घुस गए। पहले दहशत फैलाया फिर घर के बाहर से अंदर खूब तोड़ फोड़ किया। घटना में शमीम पुत्र निसार को गोली लग गई। जब तक पुलिस को सूचना पहुंचती हमलावर फरार हो गए। घायल युवक को उसके घर वाले इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र (community health center) ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज कर ट्रामा सेंटर के लिए रिफर कर दिया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।गांव में गोली की आवाज सुनकर लोग अपने घरों में दुबक गए। क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

घायल के परिजनों ने बताया कि पड़ोसी सोहराब पुत्र नौसाद खान से नाली की सफाई को लेकर पांच दिन पूर्व विवाद हुआ था। विवाद के दौरान उक्त लोग अवैध असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दिए थे। यहां तक महिलाओं को भी अपमानित किए थे। जिसकी शिकायत समीम ने मोहन गंज थाने में लिखित शिकायती पत्र देकर की थी। पुलिस ने शिकायती पत्र को अनसुना किया।घायल के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है की पांच दिन पूर्व पुलिस शिकायत को गंभीरता से लेती तो आज ऐसी घटना ना होती।अब हम लोगों के साथ जो जान माल का नुकसान हुआ उसे क्या पुलिस भरपाई करेगी। घटना की खबर बहुत जल्द इलाके में फैल गई।सूचना मिलते ही थाना मोहन गंज की पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलोई मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने उपरोक्त मामले में बताया कि राजा पुर गांव में एक ही समुदाय के दो पड़ोसियों में नाली के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। जिसमें समीम को चोटे आई है। इलाज के लिया ट्रामा सेंटर भेजा गया है।प्राथमिक उपचार में डाक्टर द्वारा बताया गया है की हार्ड एंड ब्लंट ऑब्जेक्ट की चोट के निशान प्रतीत हो रहे है। घटना के बारे कोई तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।मौके पर पुलिस बल लगा दिया गया है। शांति व्यवस्था कायम है।

Shraddha

Shraddha

Next Story