TRENDING TAGS :
Amethi Crime News : पति बना हैवान, पत्नी को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का किया प्रयास
Amethi Crime News:एक पति ने अपने साथी से पत्नी के साथ रेप करवा दिया। पति ने पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया।
पत्नी को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का किया प्रयास
Amethi Crime News : अमेठी (Amethi) में रिश्तों को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपने साथी से ही पत्नी के साथ रेप (rape) करवा दिया। मामला यहीं नहीं रुका उसके पति ने पेट्रोल (petrol) छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। वहीं थाने की पुलिस ने पीड़िता को डांट कर भगा दिया। पीड़ित महिला ने एस पी कार्यालय (SP Office) में रो- रो कर अपना हाल बयां किया।
मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का है। शुकुल बाजार थाना अंतर्गत पांडे गंज तेदुआ की पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति श्रवण यादव से उसका पारिवारिक विवाद चल रहा है।जिसका मुकदमा परिवार न्यायालय में चल रहा है। बीते 24 अगस्त को उसके पति अपने तीन साथियों के साथ उसके घर में जबरन घुस गए। वे लोग पहले महिला की पिटाई किए। उसके बाद एक साथी ने महिला के पति के सहयोग से उसके साथ रेप किए। महिला ने ये भी आरोप लगाया है की उपरोक्त लोग पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने का प्रयास भी किए। पीड़िता ने बताया कि किसी तरह हाथ छुड़ा कर भाग निकली तब उसकी जान बची।
पुलिस ने पीड़िता को डांट कर भगाया
आपको बता दें कि महिला ने बताया कि किसी हालत में उसने 112 नंबर पुलिस को कॉल करके बुलाया पुलिस ने महिला से कहा कि रात में थाने मत चलो सुबह आना उसी हालत में महिला सुबह सात बजे उसी अवस्था में थाने पहुंची।महिला ने थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि जाओ कपड़ा बदल कर आओ तब कार्रवाई की जाएगी। जब दुबारा महिला थाने पर पहुंची तो वहां पर तैनात दरोगा राम प्रकाश सिंह ने महिला को डांट कर भगा दिया। पीड़िता महिला आप बीती बताते बताते फफक कर रो पड़ी। उसने बताया कि उसकी शिकायत थाने में नहीं सुनी गई। अगले दिन पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर अपनी आपबीती सुनाई। अभी तक महिला को कोई न्याय की उम्मीद नहीं दिख रही है। वहीं पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी मुसाफिर खाना ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।