×

Amethi Crime News: दबंगों के हौसले बुलंद, घर में घुस कर परिवार के साथ की जमकर मारपीट, महिलाओं के लूटे जेवर

Amethi Crime News: अमेठी जिले में विशेष समुदाय के दबंगो के हौसले बुलंद है। एक ही दिन में दो बार पिटाई करने बाद भी दबंग पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 9 Aug 2021 8:44 AM GMT (Updated on: 9 Aug 2021 5:22 PM GMT)
Amethi Crime News
X

मारपीट की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Amethi Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी (Amethi) जिले में विशेष समुदाय के दबंगो के हौसले बुलंद है। एक ही दिन में दो बार पिटाई करने बाद भी दबंग पुलिस की गिरफ्त से दूर है। हिन्दू युवा वाहनी का कार्यकर्ता योगी राज में भी भय के शाए में अपने परिवार के साथ जी रहा है। पीड़ित ने मदद की गुहार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई है।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का है। जहां अमेठी पुलिस स्टेशन से रायपुर फुलवारी बिल्कुल सटा हुआ गांव है। गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह गांव में ही अपने पुस्तैनी घर पर निर्माण कार्य करवा रहा था। जिस पर गांव के ही कुछ अराजक लोगों ने अमेठी पुलिस से शिकायत किया।

मारपीट की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)


पुलिस ने दोनो पक्षों का 151 में चालान कर दिया

उन लोगों के शिकायत पर अमेठी पुलिस ने दोनों पक्षों का 151 में चालान कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि वे जमानत करवा कर घर जा रहे तभी रास्ते में घर के पूर्व ही तनवीर अपने आधा दर्जन साथियों के साथ पहले से घात लगा कर खड़े थे। लाठी डंडे सरिया से मेरे ऊपर हमला कर दिए। गाली देते हुए बोले इसे जान से मार दो खेला खत्म हो जाए।

दबंगों ने पीड़ित परिवार के तीन लोगों को पीट पीट कर घायल कर दिया

पीड़ित की चीख चीत्कार सुनकर उसके पिता दौड़ कर उसे बचाने आए। उपरोक्त अराजक और दबंग लोग उन्हें भी पीटने लगे। किसी तरह से जान बचा कर बच निकला। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज करके घायलों को मेडिकल हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी भेज दिया।

दबंगों ने घर में घुसकर परिवार के साथ की जमकर मारपीट

इधर पीड़ित लोग अपना इलाज ही करवा रहे थे। उधर दबंग लोग पीड़ित परिवार के घर में घुसकर मारपीट कर रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने मेरे घर में मौजूद लोगों को की जमकर पिटाई किया। महिलाओं के जेवरात भी जाते समय वह लोग उठा ले गए। उनसे हमें जान का खतरा बना हुआ है। परिवार के लोग भय के माहौल में जीवन जी रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि दबंग लोग कभी भी मेरे ऊपर हमला कर सकते हैं।

एक दिन में दो बार दर्ज हुआ मुकदमा

दो अगस्त को हुई घटना में अमेठी पुलिस ने अशोक कुमार की तहरीर पर तनवीर सहित 7 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसी दिन सायं अशोक की मां प्यारा देवी की तहरीर पर पुलिस ने हसीना, सलीम सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक ही दिन में दो-दो बार मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पीड़ित ने अपने परिवार की सुरक्षा और दबंगों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से की है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story