×

Amethi Crime News: 50 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ से लटकी मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम

Amethi Crime News: जामो थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में सफेदे के पेड़ से रस्सी के सहारे एक व्यक्ति की लाश लटकी मिली है।

Surya Bhan Dwivedi
Report Surya Bhan DwivediPublished By Chitra Singh
Published on: 24 Jun 2021 9:14 AM GMT
Dead bodies found
X

शव

Amethi Crime News: जामो थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में सफेदे के पेड़ से रस्सी के सहारे एक व्यक्ति की लाश लटकी मिली है। घटना की जानकरी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जामो पुलिस (Jamo Police) शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जामो थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंचन गिरी मठिया रिछोरा मौजा कटारी निवासी खुशी राम पासी (50) सुत झरी की लाश सफेदे के पेड़ पर लटकी देखी गयी। गांव वालों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।

घर वालों के अनुसार, मृतक प्रति दिन की तरह 23 जून की रात्रि को लगभग 10 बजे घर से खाना खाने के बाद गांव के बगल वाले खेत में सोने के लिए गया। सुबह लगभग 6 बजे गाँव वाले जब शौच के लिए निकले, तो खेत के दूसरी तरफ सफ़ेदे के पेड़ (लगभग 20 फ़ीट की ऊंचाई) पर खुशीराम की लाश को लटका देखा। उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधे हुए थे। गांव वालों ने खुशीराम के घर वालों को सूचित किया। इधर स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से लाश को नीचे उतरवाया और औपचारिकता पूरी कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो लड़के जीतेन्द्र (25) व सचिन (23), पत्नी और दो लड़की, जिसमें एक की शादी हो चुकी है ऐक की अभी नहीं हुई है।

मृतक के परिजन

चर्चा का विषय बनी घटना

गांव व घर वालों के मुताबिक, ख़ुशी राम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर इस तरह की घटना कैसे और क्यों घटी। मृतक की लाश सफेदे के पेड़ से लगभग 20 फिट की ऊंचाई पर लटकना, मृतक के दोनों हाथ रस्सी से बंधा होना यह किसी घटना की ओर संकेत कर रहा है। वहीं, घटना की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है। इसके विपरीत पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या से जोड़ कर देख रही है। यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध

स्थानीय पुलिस द्वारा बिना गहन जांच पड़ताल के ही आत्महत्या का अमली जामा पहनाना शुरू हो गया है। पुलिस प्रथम घटना को प्रथम दृष्टया आत्म हत्या मान रही है। हलका दरोगा द्वारा मृतक के लड़के वा एक रिश्तेदार से कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराना चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि कार्यवाही की जा रही है जांच के बाद पता चलेगा।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story