×

Amethi Crime News: दहेज के लिए दी तालिबानी सजा, पति ने पत्नी के हाथ-पैर रस्सी से बांध धूप में बैठाया

अमेठी में भी तालिबानी क्रूरता का असर दिखाई दिया है। दहेज के लिए पति ने अपने पत्नी के हाथ पैर रस्सी से बांध कर धूप में बैठा दिया।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 4 Sep 2021 4:41 PM GMT
Taliban punishment for dowry, husband tied wifes hands and feet with rope and sat in the sun
X

अमेठी: दहेज के लिए पति ने पत्नी का हाथ-पैर रस्सी से बांध धूप में बैठाया

Amethi News: अमेठी में भी तालिबानी क्रूरता का असर दिखाई दिया है। दहेज के लिए पति ने अपने पत्नी का हाथ पैर रस्सी से बांध कर धूप में बैठा दिया। रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

एक मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के दादरा गांव से प्रकाश में आया है। जहां एक पति ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए पत्नी को तालिबानी सजा देते हुए उसका हाथ-पैर बांधकर उसे चिलचिलाती धूप में बैठा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

दहेज की खातिर पत्नी कमलेश को तालिबानी सजा

जानकारी के अनुसार घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के दादरा गांव की है। बताया जा रहा है कि पति शैलेश पाल ने दहेज की खातिर पत्नी कमलेश को तालिबानी सजा दी। आरोपी पति ने कमलेश का रस्सी से हाथ और पैर जकड़कर उसे चिलचिलाती धूप में बैठा दिया और तमाशा देखता रहा। यही नही उसने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। ये वायरल वीडियो एक दिन पहले शुक्रवार का बताया जा रहा है।

सवाल ये है कि सरकार और जिला प्रशासन मिशन शक्ति के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित कर भले ही महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिश कर रहा हो लेकिन क्रूरता की हदों को करने वाला ये वीडियो समाज में छिपे ऐसी कुत्सित सोच के लोगों का चेहरा बेनकाब कर रहा है।

फरार शैलेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस पीड़िता के गांव पहुंची और महिला कमलेश को मुक्त कराया। पुलिस ने कमलेश की तहरीर पर आरोपी पति शैलेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज भी कर लिया है। इस बाबत कोतवाल मुसाफिरखाना परशुराम ओझा ने बताया कि शैलेष मौके से फरार है उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story