×

Amethi Crime News: दंबगों ने महिलाओं के साथ मारपीट और लूट की, दूध मुहे बच्चों को भी नहीं छोड़ा

Amethi Crime News: अमेठी जिले में में महिलाओं का उत्पीड़न थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 11 July 2021 1:17 AM GMT
Amethi Crime News
X

दबगों ने महिला के साथ मारपीट और लूटपाट की-फोटो न्यूज़ट्रैक

Amethi Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी (Amethi) जिले में में महिलाओं का उत्पीड़न थमने का नाम नहीं ले रहा है। दबंगों से पीड़ित महिला (Women) ने पुलिस को रिश्वत लेकर कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया है।दबंगों ने महिलाओं को मार पीट कर लहूलुहान कर दिया। जमकर तांडव किया लूट किया। पीड़ित महिला का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक अनिल मिश्रा नाम का व्यक्ति के कामाने के लिए बाहर गया हुआ था उसकी न मौजुदगी में गांव के आधा दर्जन दंबग लोगों ने घर वालों के साथ मारपीट और लूटपाट की। मिली जानकारी के मुताबित दूध मुहे बच्चे को घसीटा है।

महिला के साथ मारपीट का प्रतीकात्मक फोटो- सोशल मीडिया


जानें क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का है। जहां गौरीगंज थाना अंतर्गत पूरे शंकर मिश्र पहाड़पुर गांव के अनिल मिश्र से संबंधित है।पीड़ित ने बताया कि वह रोजी रोटी के लिए बाहर गया था।गांव के लगभग आधा दर्जन दबंग किस्म के लोगों ने उसके घर वालों को मारा पीटा और लूट पाट किया।यही नहीं उसके दुध मुहे बच्चे को घसीटा।

पुलिस पर भी रिश्वत का आरोप

पीड़ित के घर में महिलाएं ही रहती है।पीड़ित ने 112 नंबर पी आर बी पर तैनात कर्मचारियों पर भी रिश्वत का आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित वृद्ध महिला का आरोप है कि पुलिस रुपया लेकर मामले को रफा दफा कर देती है।मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करने के बाद भी हम लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। घायल महिलाओं को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया।पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story