×

Amethi Crime News: अकेला देख टूट पड़ा दरिंदा, लड़की के साथ करने लगा अश्लील हरकत

दलित किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते हुए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 2 July 2021 8:21 AM GMT
Amethi Crime News: अकेला देख टूट पड़ा दरिंदा, लड़की के साथ करने लगा अश्लील हरकत
X

Amethi Crime News: उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना एक फिर सामने आई है। प्रदेश में दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। समाज को कलंकित करने वाली घटनाएं समाज के अराजक तत्वों द्वारा आज अंजाम दी जा रही हैं। दलित किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते हुए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुसाफिर खाना थाना अंतर्गत पिंडारा ठाकुर गांव की एक दस वर्षीय गुड़िया कोरी (काल्पनिक नाम) बकरी चराने गई थी। लड़की को अकेला देख गांव का सुनील सुत बाबू राम लड़की का कपड़ा फाड़ कर उसके साथ अश्लीलता करने लगा। लड़की की आवाज सुनकर खेतों में काम करे रहे लोग दौड़े तो यह दृश्य देख कर दंग रह गए। गांव वालों के पहुंचने से किशोरी की अस्मत बची। पीड़ित के घरवालों ने पुलिस को सूचना देकर आप बीती बताई।

लड़कियों का भविष्य सुरक्षित नहीं

केंद्र सरकार हो या उत्तर प्रदेश की सरकार, लाख प्रयास के बावजूद लड़कियों का भविष्य सुरक्षित नहीं दिख रहा है। पीएम के "बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ" नारे को समाज के ये अराजक तत्व पलीता लगा रहे हैं। मुसाफिर खाना पुलिस ने पीड़िता के घरवालों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354, पास्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर किशोरी को मेडिकल कराने के लिए स्थानीय सामुदायिक केंद्र भेज दिया है। आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है। उसे जेल भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है।


Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story