×

सब्जी मार्केट में दबंगों का खौफ परिवार पर किया हमला, एक की मौत 3 लोग घायल हुए

sujeetkumar
Published on: 6 Jan 2017 9:46 AM GMT
सब्जी मार्केट में दबंगों का खौफ परिवार पर किया हमला, एक की मौत 3 लोग घायल हुए
X

शाहजहांपुर: सब्जी मार्केट में दबंगों ने शुक्रवार को एक परिवार पर हमला कर दिया। जिसमे एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए है। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना के बाद पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। दो दिन पहले दबंगों ने इसी परिवार पर हमला किया था। जिसके बाद पीड़ित परिवार थाने गया था। लेकिन परिवार को थाने से भगा दिया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के साथ ही परिवार वालों के खिलाफ भी कर्रवाई की।

क्या है मामला ?

-घटना जलालाबाद के सब्जी मंडी की है।

-मोहल्ला कानून गोआन के रहने वाले रामदेव के बेटे सब्जी मार्केट में आलू बेचने का काम करते हैं।

-उनका परिवार भी काम में हाथ बटाने के लिए उनके साथ काम करता है।

-शुक्रवार सुबह उनके दोनों बेटे विकास, सचिन, मां सरोजनी और बहन रूबी दुकान बैठी थी।

-हमले में मुख्य आरोपी आशीष संजू, रंपत, और तारीक समेत करीबन 15 लोगों ने परिवार पर एक साथ धावा बोल था।

-जिसमे दुकान पर बैठे विकास के चाकू लगने से मौत हो गई।

-जबकि मां सरोजनी और बहन रूबी घायल हो गई।

-जिस वक्त दबंगों ने परिवार पर हमला किया उस वक्त सचिन आलू लेने दूकान से दूर गए थे।

-लेकिन बाद हमले की खबर सुनकर वह आधे रास्ते से ही लौट आए।

आगे की स्लाइड में पढ़ें कैसे हुआ परिवार हमला...

परिवार ने की थी खुद को बचने की कोशिश

-दबंगों के हमला करने पर परिवार ने खुद को बचने की कोशिश की थी।

-सचिन ने जब खुद को बचाने की कोशिश की तो उसको भी चाकू से घायल कर दिया।

-घटना को अंजाम देने के बाद दबंग वहां से भाग खड़े हुए।

-घटना के आधे घंटे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

मृतक के भाई सचिन के मुताबिक

परिवार पर हमला होते देख सचिन ने थाने पर फोन करके इस बात की सुचना दी।

लेकिन घंटों तक पुलिस नहीं आई।

पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी वहां से भाग गए।

सीओ जलालाबाद सुमित शुक्ला के मुताबिक

दो दिन पहले भी इन दो पक्षो में विवाद हुआ था। तब दोनों पक्षों पर कारवाई करते हुए बंद भी किया था।आरोपी पक्ष ने छूटने के बाद फिर हमला कर दिया। जिसमें एक की मौत हो गई। तीन लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story