×

Bahraich Crime News: किशोरी से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, फिर बोरे में भरकर फेंका, घर से किया था अगवा

Bahraich Crime News: किशोरी से दुराचार की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Anurag Pathak
Report Anurag PathakPublished By Dharmendra Singh
Published on: 12 July 2021 6:45 PM GMT (Updated on: 12 July 2021 8:47 PM GMT)
Bahraich Crime News: किशोरी से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, फिर बोरे में भरकर फेंका, घर से किया था अगवा
X

Bahraich Crime News: एक किशोरी का तीन युवकों ने अपहरण कर सूनसान जगह ले जाकर उसके साथ गैंगरेप कर उसे बोरी में भरकर पास के ही दूसरे गांव में एक व्यक्ति के बरामदे में फेंक दिया गया। होश में आने पर पीड़िता ने परिजनों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। किशोरी से दुराचार की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सुजाता सिंह ने गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली है।

कैसरगंज थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। गांव में उसकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। रविवार रात इस व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी का गांव के ही तीन युवकों ने बरामदे में सोते समय अपहरण कर लिया। किशोरी को सूनसान जगह ले जाकर तीनो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी के बेहोश होने पर उसे एक बोरी में भरकर पड़ोस के गांव में एक व्यक्ति के बरामदे में फेंक कर फरार हो गये।
किसी वस्तु के गिरने की आवाज पर इस घर के लोग बाहर निकले तो बोरी में बेहोश किशोरी को देखकर उनके होश उड़ गये। जानकारी करने पर पता चला कि किशोरी पड़ोसी गांव की है। किशोरी की मां को इसकी जानकारी दी गई। किशोरी की मां व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। किशोरी को होश में लाया गया, तो उसने अपने साथ घटी वारदात को मां को बताया। लोगों में इस वारदात से आक्रोश फैल गया। तत्काल किशोरी को वाहन पर लादकर थाने लाया गया। वारदात की भनक लगते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में अफसरों को वारदात की जादी गई।
घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह किशोरी के गांव पहुंच पीड़ित परिजनों से वारदात की जानकारी ली गई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाने में अपहरण, रेप व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story