×

Bareilly Crime News :बाइक पर खरोंच लगने से हुआ विवाद, चली गोलियां, चार लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती

Bareilly Crime News :बरेली के थाना प्रेम नगर क्षेत्र में बाइक सही कराने गए 2 लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

Vivek Singh
Report Vivek SinghPublished By Shraddha
Published on: 6 July 2021 8:55 AM GMT (Updated on: 6 July 2021 9:24 AM GMT)
पुलिस की मुस्तैदी के चलते दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया
X

चार लोग अस्पताल में भर्ती 

Bareilly Crime News : बरेली (Bareilly) के थाना प्रेम नगर क्षेत्र (Prem Nagar Area) में बाइक सही कराने गए 2 लोगों में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनमें से एक ने फायरिंग (Firing) कर दी, जिससे वहां से गुजर रहे 4 राहगीरों को छर्रे लगे घायल अवस्था में चारों को पुलिस ने जिला अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया है।

पुलिस की मुस्तैदी के चलते दोनों अभियुक्तों (accused)को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया विवाद में अभियुक्तों को भी चोट आई है। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर बदमाश (history sheeter crook) सहित दो अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


थाना प्रेम नगर के अंतर्गत एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल ठीक कराने के लिए गया था। उसकी मोटरसाइकिल पर खरोच लगने को लेकर उसका एक अन्य शख्स से विवाद हो गया। विवाद में एक शख्स ने फायर कर दिया, जिसमें चार राहगीरों को भी छर्रे लग गए। देर शाम शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

आनन-फानन में लोग अपनी-अपनी दुकानों के शटर बंद करके वहां से जाने लगे। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों अभियुक्त मोंटू और लकी को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सभी को सामान्य चोटें आई हैं। दोनों अभियुक्तो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धारा 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

Shraddha

Shraddha

Next Story