×

Bareilly Crime News: हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

Bareilly Crime News: बरेली जिले की प्रेमनगर थाना पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में बरेली पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 5 पुरुष 3 महिलाएं शामिल हैं।

Vivek Singh
Report Vivek SinghPublished By Ashiki
Published on: 5 July 2021 6:01 AM GMT
Bareilly Crime News: हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार
X

गिरफ्तार हुए सभी आरोपी (फोटो- सोशल मीडिया)

Bareilly Crime News: बरेली (Bareilly) जिले की प्रेमनगर थाना पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में बरेली पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 5 पुरुष 3 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट एक व्यक्ति ने पुलिस को दी थी। छावनी के रहने वाले एक व्यक्ति के ने तहरीर देते हुए बताया उनके मकान में रह रहे किराएदार अपनी पत्नी के साथ मिलकर अनैतिक देह व्यापार का कार्य करते हैं। सूचना पर सीओ सिटी फर्स्ट, एसएचओ प्रेमनगर, एसपी सिटी, महिला आरक्षी के साथ मौके पर पहुंचकर मकान में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान मकान से 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 5 पुरुष 3 महिलाएं शामिल हैं। पकड़े गए लोगों के कब्जे से आपत्तिजनक सामान और हजारों की नगदी व मोबाइल बरामद हुए हैं। एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों के मोबाइल फोन में कई लड़कियों के फोटो मिले हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह अपने जानकार लोगों को व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों के फोटो भेजते थे और तय कीमत पर लड़के गांधीपुरम स्थित मकान पर पहुंच जाते थे। गिरोह का सरगना सेक्स वर्करों से अपना कमीशन ले लिया करता था और फिर उन्हें ग्राहकों के साथ भेज दिया करते थे।फिलहाल पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है कि इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं और कितने दिनों से देह व्यापार चल रहा था।

Ashiki

Ashiki

Next Story