×

Bareilly Crime News: पार्टी करके लौटे युवक की संदिग्ध हालत में मौत, पढ़ें जिले की बड़ी खबरें

Bareilly Crime News: बरेली जिले के नारायणपुर गांव में एक युवक संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

Vivek Singh
Report Vivek SinghPublished By Divyanshu Rao
Published on: 28 July 2021 1:57 AM GMT (Updated on: 28 July 2021 2:05 AM GMT)
Bareilly Crime News
X

मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले के नारायणपुर गांव में एक युवक संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबित युवक गांव के दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गया हुआ था। जहां उसने शराब पी ली। युवक जब घर वापस आया तो काफी बैचेन दिखा। और बार बार नहाने का प्रयास करने लगा। परिवार के लोगों ने बताया कि युवक का शरीर में जलन हो रही थी। जिसके बाद युवक को उल्लियां हुई और उसके बाद उसकी मौत हो गई। बेटे की मौते के बाद परिवार में मातम का माहौल हो गया है।

परिवार के लोगों का कहना है कि उनके बेटे को शराब में जहर देकर मारा गया है। परिजन का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानें क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का है। जहां नारायणपुर गांव में असाड़ी वाले दिन एक युवक को गांव के लड़के बुलाकर पार्टी करने के लिए ले गए थे। मिली जानकारी के मुताबित युवक जब कुछ देर बाद घर लौटा तो वो शराब के नशे में चूर था। जिसके बाद युवक बार बार नहाने के लिए जा रहा था। परिजनों के मुताबित युवक के शरीर में जलन हो रही थी। जिसके बाद युवक को कुछ देर बाद उल्लटियां हुई और बाद में उसकी मौत हो गई। बेटे मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार के लोगों के बताया कि युवक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हालांकि परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।

शराब के नशे में ईंट मारकर किया घायल

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में थाना आंवला ग्राम आनंदपुर सतपाल पिता नत्थू लाल सतपाल अपने खेत पर काम करके घर पर लौट रहे थे। अपने घर आकर घर के आगे दरवाजे पर बैठ गए। इसी बीच फूल सिंह प्यारे राजकुमार शराब के नशे में गाली गलौज करने लगे। जिसके बाद नत्थु लाल सतपाल ने इसका विरोध किया जिसपर उन लोगों ने ईंट से हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे लाठी-डंडे भी हाथों में थे।

बोतल में शराब की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

सतपाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करया गया

जिससे नत्थू लाल सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसके बाद गांव के लोग मौके पर आ गए। और एक हमलावर को पकड़ लिया। वहीं बाकी आरोपी भागने में सफल रहे। नत्थू लाल सतपाल का गंभीर हालत में बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच करने में जुट गई है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story