×

Bareilly Crime News: धर्म छुपाकर मकान मालिक की लड़की से किया निकाह, रिवर्स लव जिहाद का मामला

सहारनपुर के देवबंद का रहने वाला कपिल राणा बरेली के बहेडी कस्बे के एक मोहल्ले में नाम बदलकर किराए के मकान में रहने लगा। मकान मालिक को उसने अपना नाम रेहान बताया था।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 27 July 2021 5:01 AM GMT
Reverse Love Jihad Case in UP
X

यूपी में रिवर्स लव जिहाद का मामला: फोटो- सोशल मीडिया

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के बहेड़ी में एक लड़के ने अपना गलत नाम बताकर और धर्म छुपा कर एक अल्पसंख्यक लड़की से निकाह कर लिया। यह एक रिवर्स लव जिहाद (Love Jihad) का मामला सामने आया है। लड़की की मां को ये बात शादी के बाद पता चली जिसके बाद लड़की की मां पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि लड़की के कोर्ट में बयान से सच्चाई सामने आएगी।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में रिवर्स लव जिहाद का शायद ये पहला मामला है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक आरोप है कि सहारनपुर के देवबंद का रहने वाला कपिल राणा बरेली के बहेडी कस्बे के एक मोहल्ले में नाम बदलकर किराए के मकान में रहने लगा। मकान मालिक को उसने अपना नाम रेहान बताया था।

रेहान( कपिल राणा) को मकान मालिक की लड़की से प्रेम हो गया

यहां रहने के दौरान रेहान को मकान मालिक की लड़की से प्रेम हो गया। उसने मकान मालिक से बेटी का हाथ मांगते हुए निकाह कराने को कहा। लड़की के परिवार वाले निकाह करने को तैयार हो गए। जब बारात आई तो लड़के के दोस्त भी आए। निकाह के बाद बारात चली भी गई।

दहेज का सामान लेने आये दो लड़कों ने किया खुलासा

शादी के बाद लड़के ने एक पिकअप गाड़ी भेजी, जिसमें उसका दहेज का सामान जाना था। बताया जा रहा है कि इसी गाड़ी में आए दो लोगों ने लड़के का राज खोल दिया। इसके बाद लड़की की मां ने लड़के पर अपना धर्म छुपाकर उनकी बेटी से निकाह करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसपी ग्रामीण ने कहा

वहीं, इस मामले में एसपी ग्रामीण का कहना है लड़की की मां की शिकायत दर्ज कर ली गई है। उसकी मां ने आरोप लगाया है कि लड़के ने उनकी बेटी से अपना धर्म छुपाकर शादी की है। इस मामले में अब लड़की का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story