×

Bareilly News: ट्रेन में फौजी ने महिला से की छेड़छाड़, मामला दर्ज

Bareilly News: डिब्रूगढ़ से चलकर दिल्ली को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने बरेली में एक फौजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराइ है।

Vivek Singh
Report Vivek SinghPublished By Ashiki
Published on: 28 Jun 2021 1:34 PM GMT
खतरे में वर्दीः महाराष्ट्र में महिला पुलिस अधिकारी से रेप, ASI पर आरोप
X

सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया

Bareilly News: महिलाएं अब ट्रेनों में भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला बरेली में प्रकाश में आया है। यहां एक महिला ने जीआरपी थाने में एक फौजी पर ट्रेन में अश्लीलता करने के आरोप में रिपोर्ट दारज कराइ है। मामला डिब्रूगढ़ से चलकर दिल्ली को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस का है।

महिला ने बरेली जंक्शन के जीआरपी थाने में तहरीर दे देते हुए फौजी पर छेड़छाड़ और अश्लीलता का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक वो अपनी बेटी के साथ दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान उनके कोच में एक फौजी उनको और उनकी बेटी को अश्लील इशारे कर रहा था और कमेंट पास कर रहा था।

महिला ने ट्रेन के बरेली पहुंचने पर लिखित शिकायत की है, जबकि अश्लीलता हरकत करने वाला तथाकथित फौजी बरेली आने से पहले ही किसी स्टेशन पर उतर गया। जीआरपी इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अब आगे की विवेचना संबंधित थाने से की जाएगी।

Ashiki

Ashiki

Next Story