×

Basti Crime News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

बस्ती में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों का पकड़ कर जेल भेज दिया है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं

Amril Lal
Written By Amril LalPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 18 Jun 2021 7:05 AM GMT (Updated on: 18 Jun 2021 7:47 AM GMT)
Basti Crime News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,  दो बदमाशों को लगी गोली
X


Basti Crime News: पुरानी बस्ती चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में फायरिंग के दौरान दो बदमाशों को गोली लग गयी। वहीं पुलिस के मुताबिक तीन बदमाश गिरफ्तार कर लिये गये हैं। पुलिसिया मुठभेड़ में दो सिपाहियों के घायल होने की भी खबर आ रही है। पकड़े गये बदमाश बोलेरो लूटकांड मे शामिल थे। घायल बदमाशों व सिपाहियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले में सख्ती से छानबीन करने में जुट गयी है।

गौरतलब है कि जिले में बेखौफ आपराधी आए दिन लूटपाट, चोरी, चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मामला बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास तमंचे के बल पर बदमाशो द्वारा तीन दिन पहले लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। एक बुलोरो गाड़ी लूट कर दिनदहाड़े बदमाश फरार हो गए थे। बोलेरो लूटकांड में लिप्त अपराधियों की सूचना पाकर आज पुलिस ने शातिर बदमाशों को घेर कर पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक पुरानी बस्ती चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमे भाग रहे दो बदमाशों के पैर में गोली लग गयी। वहीं मुठभेड़ के दौरान दो सिपाही भी घायल हो गये। अभिमन्यु और सोनू पान्डेय नाम के दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है। खबर के अनुसार एक बदमाश बिहार राज्य का है तो दूसरा गोण्डा जनपद का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने बदमाशों के पास से असलहा भी बरामद किया है। स्वाट टीम के अनिल कुमार, SOG के प्रभारी मृत्युंजय पाठक व प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार, बुदेश कुमार आदि रहे शामिल।


Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story