×

Basti Crime news: दरिंदों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, पांच महीने बाद खुला राज

पीड़िता की तबियत बिगड़ी तो मां उसे डॉक्टर के पास ले गई जिसके बाद डाक्टर ने बताया कि उसके पेट में पांच महीने का गर्भ है, यह सुनते ही मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।

Amril Lal
Reporter Amril LalPublished By Shashi kant gautam
Published on: 14 Jun 2021 3:28 PM GMT
Teenagers gang-raped, secret revealed after five months
X

तीन दरिंदों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म: कांसेप्ट इमेज- फोटो सोशल मीडिया 

Basti Crime news: उत्तर प्रदेश में अपराध और दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती का है जहां से गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। घास काटने गई किशोरी के साथ गांव के ही तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, यह मामला सामने आया तो पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया लिया।

जनपद बस्ती के कप्तानगंज थानान्तर्गत एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया । अचानक जब पीड़िता की तबियत बिगड़ी तो पीड़िता की मां उसे डॉक्टर के पास ले गई जिसके बाद डाक्टर ने बताया कि उसके पेट में पांच महीने का गर्भ है, यह सुनते ही मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद 15 वर्षीय पीड़िता ने पांच महीने बाद जब इस घटना का जिक्र अपनी मां से किया।

सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

पीड़िता ने बताया कि उसे इस घटना का जिक्र नहीं करने के लिए कहा गया था और दुष्कर्मियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। जब पांच महीने का गर्भ ठहरने की घर वालों को हुई जानकारी हुई तब लड़की के पिता की तहरीर पर बृजेश निषाद, गोरख निषाद और प्रदीप निषाद के विरुद्ध पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज किया है और आगे की जांच पुलिस जांच में जुट गयी है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story