×

मां को मिली बेटे के प्यार की सजा: दबंगों ने महिला के काटे बाल, 9 घंटे तक किया टॉर्चर

नालंदा में एक लड़के और लड़की के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों घर छोड़कर भाग गए, जिसकी सजा दबंगों लड़के की मां को दी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ashiki
Published on: 4 Jun 2021 9:22 AM GMT (Updated on: 4 Jun 2021 5:39 PM GMT)
bihar
X

दबंगों के चंगुल से छुड़ाकर महिला को ले जाती पुलिस (Photo-Social Media)

Bihar Crime News: बिहार (Bihar) के नालंदा (Nalanda) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नालंदा के शेरपुर गांव के ही एक लड़के और लड़की के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों घर छोड़कर भाग गए, जिसकी सजा दबंगों लड़के की मां को दी है। लड़की के परिजनों ने दबंगई दिखाते हुए लड़के के परिजनों के साथ जो किया उसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे।

दरअसल, लड़के और लड़की के घर से भाग जाने की खबर पूरे गांव में आग की तरफ फैल गई। लड़की के परिजनों ने दबंगई दिखाते हुए लड़के के परिजनों को घर से उठा लिया और उसकी मां को अमानवीय यातनाएं दीं। पुलिस (police) ने काफी मशक्कत के बाद दबंगों के चंगुल से महिला को छुड़ाया।

मां को मिली बेटे के प्यार की सजा

जानकारी के अनुसार लड़के और लड़की के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घर वालों का रवैया देख बुधवार को घर से भाग गए। इस बात से गुस्सा होकर लड़की के घर वालों ने लड़के के माता-पिता को 9 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और उन पर कई जुल्म किए। लड़के के माता-पिता के साथ मारपीट की गई। सिर्फ इतना ही नहीं लड़के की मां के सिर के बाल तक काट डाले गए और पूरे गांव में घुमाया गया।

9 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

लड़की के घर वालों ने युवक की मां को दबोच लिया और बंधक बनाकर प्रताड़ित करने लगे। महिला ने जब जानकारी होने से इनकार किया तो दबंगों ने उसका बाल काटकर गांव में घुमाया। इस बात जनकारी जब अस्थावां पुलिस को मिली तो पुलिस लड़की के घर पहुंची और महिला को मुक्त करने को कहा। दबंग अड़े रहे किजब तक लड़की घर नहीं लौटेगी, तब तक नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद अस्थावां थानाध्यक्ष ने जिला मुख्यालय से संपर्क कर पुलिस बल बुलाया। पुलिस बल को महिला को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने में नौ घंटे लग गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। घर से भागे लड़के और लड़की के बारे में पता किया जा रहा है।

गांव में सुरक्षाबलों की तैनाती

आपको बता दें कि एहतियात के तौर पर गांव में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। वहीं इस संबंध में डीएसपी सदर डॉक्टर शिब्ली नोमानी ने घटना की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बता कही। साथ ही महिला के साथ दुर्व्यहार करने वालों लोगों की पहचान की जा रही है।

Ashiki

Ashiki

Next Story