×

BJP MLA का अश्लील वीडियो, महिला नेत्री ने किया रिकार्ड, पैसों के लिए कर रही थी ब्लैकमेल

BJP MLA: हरिद्वार में भाजपा विधायक सुरेश राठौर को पैसों के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। ये ब्लैकमेलिंग कोई और नहीं खुद भाजपा की महिला नेत्री कर रही थी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 27 May 2021 1:34 AM GMT (Updated on: 27 May 2021 2:53 AM GMT)
BJP MLA का अश्लील वीडियो, महिला नेत्री ने किया रिकार्ड, पैसों के लिए कर रही थी ब्लैकमेल
X

भाजपा विधायक सुरेश राठौर और उनके साथी (Photo Social Media) 

BJP MLA: भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और पार्टी के ही विधायक का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो भाजपा की छवि धुलित करता है। मामला हरिद्वार का है, जहां भाजपा विधायक सुरेश राठौर को पैसों के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। ये ब्लैकमेलिंग कोई और नहीं खुद भाजपा की महिला नेत्री कर रही थीं। एक अश्लील वीडियो को लेकर महिला नेत्री भाजपा विधायक पर रुपयों की वसूली का दबाव बना रहे थे।

दरअसल, उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में ज्वालापुर विधानसभा के विधायक सुरेश राठौर को लगातार एक अश्लील वीडियो लोगों तक वायरल करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। उन्हें ब्लैकमेल करके रंगदारी मांगी जा रही थी। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच शुरू कर दी और एक महिला नेत्री समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा महिला नेत्री गिरफ्तार

महिला नेत्री के साथ गिरफ्तार किये गए लोगों ने पूछताछ में कई खुलासे किये। महिला नेत्री भाजपा की बताई जा रही है तो वहीं अन्य गिरफ्तार लोग खुद को पत्रकार बताया। मामले में भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने जब ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत कि तब पुलिस ने एक्शन लिया। भाजपा विधायक ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा एक वीड‍ियो को चलने से रोकने के लिए पैसों की मांग की थीं। विधायक को ब्लैकमेल करके उनसे रंगदारी के रूप में मोटी रकम की मांग की गयी।


इस पूरे ब्लैक मेलिंग काण्ड में पुलिस ने तत्काल सख्त एक्शन लिया और छानबीन के बाद महिला नेत्री और उसके साथियों को धार दबोचा। पुलिस ने सभी पर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया है।

4 साथी भी पकड़े गए, ये है नाम

बता दें कि भाजपा नेत्री के अलावा जो लोग अगवा हुए उनमें विजेंद्र और सुरेखा देवी बहादराबाद के और सतीश दास और सुखराम दास गागल हेड़ी सहारनपुर के और रणवीर गौतम बेलड़ा रुड़की का रहने वाला है।

केस को लेकर जिले के एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि विधायक ने ज्वालापुर थाने में एप्लीकेशन दी, जिसके मुताबिक़ कुछ लोग उनसे फोन कॉल कर पैसा मांग रहे हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था। साक्ष्यों के आधार पर इसमें जो चार नामजद लोग हैं,उनकी गिरफ्तारी की गई। एक अन्य व्यक्ति की भी गिरफ्तारी की गयीं हैं। बहरहाल जांच जारी है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी पर जरुरी कार्रवाई की जाएगी।

Shivani

Shivani

Next Story