×

VIDEO : मिठाई के डिब्बों में होती थी हथियारों की सप्लाई ,चार आरोपी अरेस्ट

sujeetkumar
Published on: 4 Feb 2017 12:38 PM GMT
VIDEO : मिठाई के डिब्बों में होती थी हथियारों की सप्लाई ,चार आरोपी अरेस्ट
X

बाराबंकी: पुलिस ने शनिवार को अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जहां चुनाव में सप्लाई के लिए हथियारों का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को अरेस्ट किया है। जिनके पास से निर्मित और अर्धनिर्मित 34 अवैध हथियारों को बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त एक और थाने में भी दो अभियुक्तों के पास से दो अवैध राइफल भी बरामद की है।

क्या है मामला?

मामला बाराबंकी के थाना फतेहपुर के अहिरन पुरवा गांव का है। जहां मुखबिर की सूचना पर बाराबंकी पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर हथियार बनाने के उपकरण के साथ- साथ चार अभियुक्तों को अरेस्ट किया है। वहीं थाना टिकैतनगर पुलिस ने भी दो अभियुक्तों को अरेस्ट कर उनके कब्जे से दो अवैध राइफल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि वह लोग इस काम में पिछले दो ढाई सालों से लगे हुए है। इधर विधानसभा चुनाव में हथियारों की बढ़ी हुई मांग को लेकर वह हथियार बनाने में लगे हुए थे। इन लोगों का हथियार सप्लाई का तरीका भी निराला था। यह लोग हथियारों को मिठाई के डिब्बे में रखकर देते थे। जिससे किसी को यह शक न हो ।इसके अतिरिक्त थाना टिकैत नगर पुलिस ने भी दो अभियुक्तों को अरेस्ट कर उनके कब्ज़े से दो अवैध राइफल बरामद की है।

आगे की स्लाइड में देखें विडियो...

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story