×

आनर किलिंग: बहन को फोन कर तंग करने दी सजा, नीलेश मर्डर केस का ये है खौफनाक सच

sudhanshu
Published on: 6 Nov 2018 3:13 PM
आनर किलिंग: बहन को फोन कर तंग करने दी सजा, नीलेश मर्डर केस का ये है खौफनाक सच
X

सुलतानपुर: धनतेरस की तैयारियों के दरमियान ताबड़तोड़ गोलियां का निशाना बना इंटर मीडिएट का छात्र नीलेश असलियत में आनर किलिंग का शिकार हुआ था। पुलिस के मुताबिक मृतक नीलेश बराबर एक लड़की को फोन पर तंग करता था, इस पर लड़की के भाई नें साथियों संग मिलकर उसे मौत की नींद सुला दिया।

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या के इंकार के बाद इन आधार पर तलाक ले सकते हैं तेजप्रताप

ये भी पढ़ें: हद है भाई! BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गढ़ दी परिवारवाद की नई परिभाषा

आगे पढ़े पूरा मामला

सोमवार को अखंड नगर थाना क्षेत्र के बडौरा ख्वाजापुर निवासी मृतक नीलेश यादव पुत्र चंद्रजीत यादव उत्कर्ष इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए जा रहा था। तभी लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नीलेश को गोली मार दी। नीलेश के परिजनों की तहरीर पर आलोक सिंह व रोहित सिंह समेत एक अज्ञात के खिलाफ अखंड नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले पर एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मृतक आए दिन लड़की से फोन पर बात करता था। यही बात लड़की के भाई को नागवार गुजरी, जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। सभी तथ्यों की जानकारी जुटा कर आरोपियों की तलाशी की जा रही है। फिलहाल अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

ये भी पढ़ें: योगी की राम प्रतिमा के विरोध में साधु-संत, क्या फिर भी सीएम अयोध्या में करेंगे ऐलान

sudhanshu

sudhanshu

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!