×

करता था एकतरफा प्यार, प्रेमिका की बर्थडे पार्टी में खुद को मार ली गोली

By
Published on: 12 July 2016 5:01 PM GMT
करता था एकतरफा प्यार, प्रेमिका की बर्थडे पार्टी में खुद को मार ली गोली
X

हाथरस: आगरा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार शाम को उस समय हडकंप मच गया। जब वहां चल रही एक बर्थडे पार्टी में पंहुचे युवक एकतरफा प्यार के चलते अपने आप को गोली मार ली। बताया जाता है कि उसी रेस्टोरेंट में उसकी प्रेमिका की बर्थडे पार्टी चल रही थी। गंभीर हालत में युवक को पुलिस ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

क्या है मामला ?

-घटना आगरा रोड स्थित सदर थानाक्षेत्र के पास एक रेस्टोरेंट की है।

-जहां शहर की एक लड़की की बर्थडे पार्टी चल रही थी।

-तभी उस रेस्टोरेंट में एक युवक पहुंच गया और उसने लड़की को गिफ्ट (टेडी बेअर) देना चाहा।

-लेकिन लड़की ने गिफ्ट लेने से मना कर दिया।

-इस बात से गुस्साकर युवक ने खुद को गोली मार ली।

-बताया जा रहा है कि युवक उस लड़की से एकतरफा प्यार करता था।

गोली चलने से मचा हडकंप

-गोली चलने से आसपास के लोग भी रेस्टोरेंट पर इकठ्ठा हो गए।

-सूचना पर पंहुची पुलिस ने घायल युवक को हॉस्पिटल पंहुचाया जहां से उसे अलीगढ रेफर कर दिया गया।

-युवक की उम्र 22 साल बताई जा रही है और वह यशवंत शहर के ही मथुरा रोड का रहने वाला है।

-इस मामले में लड़की की मां का कहना है कि यह युवक लड़कियों से छेड़छाड़ करता था उससे सब परेशान थे।

-रेस्टोरेंट मालिक अंशू का कहना है कि उसके यहां बर्थडे पार्टी चल रही थी।

-अचानक पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी, मौके पर जाकर देखा तो लड़का जमीन पर पड़ा था।

क्या कहना है पुलिस का

-एसपी जयपाल शर्मा ने बताया है कि लड़के ने खुद अपने आप को गोली मारी है।

-फिलहाल इस मामले में अभी जानकारी की जा रही है।

Next Story