×

विवाहिता की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा, भाई और पति ने इसलिए उतारा मौत के घाट

पुलिस ने मृतक महिला के भाई और पति को गिरफ्तार किया है। महिला के भाई और पति ने फावड़े से काट कर सीमा की हत्या कर दी थी।

Bobby Goswami
Reporter Bobby GoswamiPublished By Ashiki
Published on: 15 May 2021 11:25 AM GMT
Brother and husband of woman arrested
X

 मृतक महिला के भाई और पति गिरफ्तार  (Photo-Social Media)

गाजियाबाद: गाजियाबाद के मसूरी इलाके में 2 दिन पहले विवाहिता की लाश घर में खून से लथपथ हालत में मिली थी। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में मृतक महिला सीमा के भाई और पति को गिरफ्तार किया है। सीमा के भाई कृष्णा और पति दीपक ने फावड़े से काट कर सीमा की हत्या कर दी थी।

बताया जा रहा है कि सीमा अपने पति दीपक के साथ लंबे समय से मायके में ही रह रही थी। मायके में सीमा का भाई कृष्णा और मां भी रह रहे थे। सीमा का अपने पति दीपक और भाई कृष्णा से लगातार झगड़ा होता था। घटना के दिन सीमा गुस्से में घर छोड़कर कहीं चली गई थी। सीमा को तलाश कर उसका भाई कृष्णा घर वापस लाया। लेकिन सीमा के पति दीपक और भाई कृष्णा को ये लगने लगा,कि सीमा के द्वारा किए जा रहे झगड़े से परिवार की बदनामी हो रही है। इसलिए सोते समय कृष्णा और दीपक ने फावड़े से सीमा की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए पति दीपक खुद ही थाने में सीमा की मौत की जानकारी देने पहुंचा था।


दोहरा रिश्ता हुआ शर्मसार

जिस तरह से कृष्णा और उसके बहनोई दीपक की गिरफ्तारी विवाहिता की हत्या के मामले में की गई है। उझसेदोहरा रिश्ता शर्मसार हुआ है। कृष्णा ने अपनी बहन पर फावड़ा चलाते हुए जरा भी परहेज नहीं किया,तो वही दीपक ने अपनी पत्नी की इस बेरहमी से हत्या कर दी।महज़ लोक लाज के लिए हुई इस हत्या ने दो रिश्तो को शर्मसार किया।भाई बहन का रिश्ता इस वारदात के बाद जांच शर्मसार हुआ है, तो वहीं पति और पत्नी के बीच के विश्वास का भी खून हो गया है।

Ashiki

Ashiki

Next Story