×

Bulandshahar News: बुलंदशहर में मिला ग्रेनो के लापता गार्ड का शव, जताई हत्या की आशंका

Bulandshahar News: बुलंदशहर में ग्रेनो के लापता गार्ड का शव मिला है हत्या की आशंका जताई जताई जा रही है।

Sandeep Tayal
Published on: 30 Oct 2021 3:19 PM GMT
Bulandshahar Crime News Dead body of Grenos missing guard found in Bulandshahar, feared murder
X

 बुलंदशहर में मिला निजी सुरक्षा गार्ड का शव

Bulandshahar News: सिकंदराबाद कोतवाली (Secunderabad Kotwali) क्षेत्र में 3 दिन से लापता ग्रेनो के निजी सुरक्षा गार्ड का शव (Dead body of private security guard) संदिग्ध अवस्था में खेत में मिलने से परिजनों में कोहराम है, मृतक गार्ड के परिजनों ने हत्या कर शव खेत मे फैके जाने की आशंका जतायी है। हालांकि सिकंद्राबाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।

ब्रह्म सिंह भाटी ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के सैथली गांव का रहने वाला था और बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। ब्रह्म सिंह (brahm singh) के परिजनों का आरोप है कि 3 दिन पहले सिक्योरिटी कंपनी के अधिकारियों से अपने वेतन के पैसे लेने गया था, पिछले कई महीने से ब्रह्म सिंह को उसकी तनख्वाह नहीं दी जा रही थी।

ब्रह्म सिंह घर नहीं लौटा

ब्रह्म सिंह जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी तलाश किया, मगर नहीं मिला, तो उसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। आज ब्रह्म सिंह का सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में एक अरहर के खेत में संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का संदेह जताया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयकरण सिंह (Kotwali Inspector Jaikaran Singh) ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शव पर प्रथम दृष्टया किसी तरह के चोट के निशान नहीं दिखे हैं। घटनास्थल के पास के विषाक्त पदार्थ का खाली पाउच बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर कार्यवाही में जुटी है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

ब्रह्म सिंह परिवार में अकेला कमाने वाला था

ब्रह्म सिंह परिवार में अकेला ही कमाने वाला था, सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी व बच्चे 3 दिन से उसकी बाट जोह रहे थे, मगर नहीं लौटने पर बार-बार अनहोनी की आशंका सता रही थी। परिजनों की मानें तो उन्हें शक है कि वेतन के पैसे देने से बचने के लिए हत्या की गई होगी। ब्रह्म सिंह की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story