TRENDING TAGS :
Bulandshahr Crime News: दो युवकों ने विवाहित महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर की पिटाई
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला के सलेमपुर में चारा डालने गई विवाहित महिला के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ और महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
महिला के साथ दुष्कर्म की प्रतिकात्मक फोटो- सोशल मीडिया
Bulandshahr Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर जिला के सलेमपुर में चारा डालने गई विवाहित महिला के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ औऱ महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने विवाहिता महिला और उसके देवर की पिटाई कर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
यह मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव का है। जहां एक विवाहित महिला आज शनिवार को सुबह करीब 4:30 रोजाना की तरह घेर में पशुओं को चारा डालने गई थी कि वहीं गांव के ही दो युवकों घेर के भीतर चले गए और विवाहित महिला के सात अश्लील हरकतों के साथ महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे, जिसके बाद पीड़ित महिला के शोर मचाने पर उसका देवर मौके पर पहुंचा। जिसके बाद आरोपियों ने दोनों के ऊपर लाठी ड़डो से हमला कर दोनों को घायल कर दिया और जान से मारने धमकी देकर फरार हो गए ।
पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई
पीड़ित महिला और उसका देवर घायल अवस्था में पुलिस कार्यालय पहुंचे। पीड़ित ने पुलिस के अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई। पुलिस के अधिकारियों ने पीड़िता को कार्यवाही आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और पुलिस ने पीड़ित से सलेमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कही।