TRENDING TAGS :
Bulandshahr Dowry Murder Case: विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
परिजनों ने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि आए दिन दहेज़ को लेकर शराब के नशे में धुत होकर शिखा के साथ मारपीट कर शारारिक उत्पीड़न करता था।
Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर में दहेज की बेदी पर विवाहिता की बलि चढ़ाये जाने की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बुलंदशहर के सिकंदराबाद से सामने आया है जहां अतिरिक्त दहेज में नगदी व कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना की जानकारी देते परिजन pic(social media)
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ जनपद निवासी शिखा का विवाह 3 वर्ष पूर्व बुलंदशहर के सिकंदराबाद के नयागांव निवासी विनय के साथ हुआ था। शिखा के दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि आए दिन शराब के नशे में धुत होकर पति शिखा के साथ मारपीट कर शारारिक उत्पीड़न करता था। आज शिखा का शव उसके कमरे में लटका होने की खबर मिलने पर मायके पक्ष के लोग एकत्र होकर नयागांव पहुंचे तो शिखा की हत्या का आरोप लगाने लगे। शिखा के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। नगदी व कार की मांग हो रही थी। दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर शिखा की हत्या का आरोप लगाते हुए पति आदि के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ससुरालजन फरार बताए जा रहे हैं।