×

Chandauli Crime News: मां की जान बचाने के लिए बेटियों ने पिता पर किया केस, जानें पूरा मामला

Chandauli Crime News : चंदौली जिले में नशे में धुत पति ने अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई।

Ashvini Mishra
Reporter Ashvini MishraPublished By Shivani
Published on: 13 Jun 2021 4:20 AM GMT
Chandauli Crime News: मां की जान बचाने के लिए बेटियों ने पिता पर किया केस, जानें पूरा मामला
X

कांसेप्ट इमेज

Chandauli Crime News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में नशे में धुत पति ने अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। मामले में बेटी ने अपने पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

चंदौली जिले के नक्सल प्रभावित नौगढ़ तहसील के खुथहड़ गांव में नशे में धुत पति ने अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। चीख पुकार की आवाज सुन पहुंचे पड़ोस के लोगों को देख आरोपी पति मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया। पुत्री प्रियंका के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।

नशे में धुत पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला

मामले में बताया जा रहा है कि नौगढ़ थाना क्षेत्र के खुथहड़ गांव का रहने वाला नशेड़ी पति आए दिन धुत होकर पत्नी और बच्चों की पिटाई करता रहता है। शनिवार को दोपहर आंगन में अपने दोनों बेटियां प्रियंका और विनीता के साथ बैठी राधिका से रामकेवल का किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गाली गलौज करने लगा। पति को गालीगलौज रोकने से मना किया तो वह और आग-बबूला हो गया। उसने बाहर जाकर कुल्हाड़ी उठाया और सीधे पत्नी के हांथ पैर पर हमला कर दिया।

चीखने चिल्लाने की आवाज सुन पहुंचे बस्ती के लोगों को देख नशेड़ी पति मौके से भाग निकला। लोगों के सहयोग से बेटियों ने अपनी मां को उपचार के लिए निजी साधन से स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ मृत्युंजय सिंह ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीओ नक्सल श्रुति गुप्ता ने बताया कि खुथहड़ गांव में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी को घायल कर दिया है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मजदूर को फावड़े से काटकर हत्या

इसके पहले चंदौली में एक मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्यारे ने मजदूर को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। मामले में गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसकर बाद उसे अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
Shivani

Shivani

Next Story