×

Chandauli Crime News : चंदौली में डॉक्टर का अपहरण, कुछ घण्टों बाद प्रधानपति की हत्या

Chandauli Crime News : होम्योपैथी डॉक्टर को अगवा किये जाने की पुलिस छानबीन में जुटी है, उसके कुछ घण्टों के बाद प्रधानपति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

Ashvini Mishra
Reporter Ashvini MishraPublished By Shivani
Published on: 1 Jun 2021 7:35 AM GMT (Updated on: 1 Jun 2021 9:08 AM GMT)
Chandauli Crime News : चंदौली में डॉक्टर का अपहरण, कुछ घण्टों बाद प्रधानपति की हत्या
X

Chandauli Crime News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। एक तरह तो जिले में एक होम्योपैथिक चिकित्सक का अपहरण (Abduct) कर लिया गया तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानपति की गोलियों से भून कर हत्या (Murder) कर दी गयी। दोनों सनसनीखेज मामलों से जिले में दहशत का माहौल है। वहीं चंदौली पुलिस के लिए अपराधियों के बुलंद हौसलों पर लगाम लगाना किसी चुनौती से कम नहीं।

चन्दौली जनपद में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र मे अपराधियों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहें है। यहां सोमवार की देर शाम एक चिकित्सक को सरेराह अगवा कर लिया गया। लोग इस वारदात पर कुछ समझ पाते उससे पहले कुछ घंटों में ही इसी थाना क्षेत्र के महडौरा गांव के प्रधान पति पंकज सिंह की हत्या कर दी गयी।

डॉक्टर का अपहरण, देर रात केस दर्ज

अपहरण का मामला जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रइया गांव का है, जहां निवासी अमरेंद्र दास का सोमवार को अपहरण कर लिया गया। अमरेंद्र होम्योपैथिक चिकित्सक हैं। उनके अपहरण के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद सकलडीहा विधानसभा के भाजपा प्रभारी सूर्यमुनि तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। वहीं परिजनों के साथ आधी रात को बलुआ थाने पर पहुंचकर अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

अपहरण की सूचना के बाद चंदौली पुलिस भी हरकत में आ गयी। विभाग के आला अधिकारी घटना को लेकर हर पहलुओं पर गहनता से जांच में जुट गए हैं। पूरे जनपद की पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात होकर अपने सुत्रों के माध्यम से अपहरण की घटना के खुलासे के लिए प्रयास में जुट गई है।


हालांकि कयास लगाया जा रहा है कि अपहरण फिरौती के लिए ही किया गया है, क्योंकि डॉ अमरेंद्र दास व उनके पिता घनश्याम दास गंभीर बीमारियों का इलाज करते हैं। उनके पास पैसे होने का अनुमान लगाकर अपहरणकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसके पहले भी पीड़ित के पिता डॉ घनश्याम दास के साथ लूट जैसी घटनाएं घटित हुई है। फ़िलहाल पुलिस अपहरणकर्ताओं के सुराग में जुट गई है और आला अधिकारी भी इस घटना को लेकर बेहद गंभीर है।

प्रधानपति की गोली मारकर हत्या

वहीं दूसरा मामला हत्या का है। मंगलवार की सुबह तड़के, लगभग 7:00 बजे के आसपास बलुआ थाना क्षेत्र के महडौरा गांव के प्रधान पति पंकज सिंह पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर हत्या कर दी। हत्या की सूचना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, जब पंकज सिंह पर हमला हुआ तो वह अपनी मशीन पर थे। उसी दौरान वहां एक बाइक से दो अज्ञात हमलावर आए और असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी।


बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें प्रधानपति को गोली लग गयी और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। बता दें कि प्रधानपति पंकज पर भी हत्या का आरोप है। महडौरा गांव के पूर्व प्रधान मनोज यादव की हत्या के मामले पर पंकज सिंह आरोपी थे। वहीं अब उनकी हत्या के तरह के सवाल खड़े कर रही है। हालांकि पुलिस प्रधानपति पंकज सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। वारदात वाले स्थान को पुलिस ने सीज कर दिया है और जांच कर रही है।

बेटे ने मां की हत्या कर शव फेंका

प्रदेश में दिन दहाड़े हत्या का ये कोई नया मामला नहीं है। हाल ही मोहनलालगंज में एक बेटे ने जमीन के लालच में मां की हत्या कर दी और शव को मोहनलालगंज तहसील के पीछे फेंक दिया। जब पुलिस को शव के बारे में सूचना मिली तो वह तुरंत जांच में जुट गई। मोहनलालगंज पुलिस की तत्पर्ता से महिला की हत्या का खुलासा दो घंटे के अंदर ही हो गया और आरोपी को नहर के पास के जंगल से गिरफ्तार किया गया।


जानकारी के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त बक्खाखेड़ा निवासी महाराजा के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला के इकलौते बेटे सियाराम ने साढे तीन बिस्वा जमीन के लिए बेरहमी से हत्या कर शव को मोहनलालगंज तहसील के पीछे हत्या कर सड़क किनारे फेंक दिया था। शव मिलने के दो घंटे के अंदर पुलिस ने कातिल बेटे सियाराम को गांव के बाहर नहर किनारे जगंल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सियाराम ने बीस साल पहले भी पड़ोसी की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी थी।

Shivani

Shivani

Next Story