×

CRPF जवान ने शादी का झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

By
Published on: 9 Aug 2017 5:45 AM GMT
CRPF जवान ने शादी का झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
X

मेरठ: सीआरपीएफ के जवान ने एक छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी जवान ने मंदिर में छात्रा के साथ शादी का नाटक किया। इसके बाद करीब 20 दिनों तक अपने साथ रखा। जिसके बाद उसे जान से मारने की कोशिश की। छात्रा ने बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी।

होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

-बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा मेडिकल थाना क्षेत्र के जाग्रति विहार में एक किराए के मकान में रहती है।

-छात्रा के अनुसार वह परतापुर बाइपास स्थित एक कॉलेज से बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। उसका आरोप है कि एक साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर सीआरपीएफ के जवान से हुई थी।

-शुरूआत में तो दोनों की फेसबुक पर बातें होती रही। आरोप है कि उसने छात्रा को शादी करने की बात की।

-आरोप है कि छात्रा को फोन करके बुलाया और उसके साथ एक होटल में दुष्कर्म किया। परतापुर स्थित एक होटल में भी कई दिनों तक दुष्कर्म किया।

आगे की स्लाइड में जानिए आगे की खबर

मंदिर में शादी का नाटक

-आरोप है कि आरोपी मेरठ के एक मंदिर में ले गया। शादी का झांसा दिया। मंदिर में शादी का नाटक किया।

-आरोपी ने छात्रा को अपने साथ रखा। इसके बाद छात्रा की हत्या करने की कोशिश की।

-आरोपी जवान ने छात्रा की अश्लील वीडियो बनाई है। आरोपी ने छात्रों को अश्लील मैसेज और फोटो भी भेजकर उत्पीड़न किया है।

-आरोपी जम्मू में तैनात है। झारखंड के धनबाद क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। पीड़िता छात्रा ने बताया कि वह जम्मू में कमांडेट से भी मामले की शिकायत कर चुकी है।

-आरोपी ने वीडियों क्लीप नेट पर डालने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसएसपी मंजिल सैनी से न्याय की गुहार लगाई है।

-एसएसपी मंजिल सैनी के मुताबिक आरोपी रंजीत पासवान के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Next Story