×

घर में मिली महिला की खून से लथपथ लाश, पति पर हत्या का आरोप

गाजियाबाद में एक महिला की घर में खून से लथपथ लाश मिली है। महिला के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

Bobby Goswami
Reporter Bobby GoswamiPublished By Shreya
Published on: 13 May 2021 3:16 PM GMT
तालाब में उतराता मिला शव
X

शव की सांकेतिक फोटो (साभार- सोशल मीडिया)

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) के मसूरी इलाके में महिला की लाश (Woman Dead Body) घर के एक कमरे में खून से लथपथ हालत में बरामद हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला का नाम सीमा था, जो पति के साथ मसूरी के बयाना गांव में रह रही थी। मौके पर मौजूद मृतक महिला के पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मृतक महिला के परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि पति और ससुराल वाले महिला से दहेज (Dowry) की मांग कर रहे थे। इसी के चलते महिला काफी दिनों से डिप्रेशन (Depression) में थी। यही नहीं मायके वालों ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला की हत्या (Murder) की गई है। शिकायत के आधार पर ही पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, सीमा की शादी पिछले साल लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान ही हुई थी। यह भी चला है कि घर से सीमा के गहने भी गायब हैं, जो वह दहेज में साथ लेकर आई थी। इसका शक भी पति पर ही है।

मृतका सीमा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पत्नी के मायके से पति लेता था गुजारे के पैसे

बताया जा रहा है कि बीते लॉकडाउन में जब सीमा की शादी हुई थी, उसके बाद से उसका पति काफी नाराज रहता था। कुछ समय बाद पति पत्नी अलग घर में शिफ्ट हो गए थे। पति कोई काम नहीं करता था और पत्नी के परिवार वालों से ही गुजारे के रुपए लिया करता था। इस बात पर कई बार महिला के मायके वालों ने एतराज भी किया था। लेकिन वह भड़क गया था। आरोपी के परिवार पर भी महिला को परेशान करने का आरोप है।

धारदार हथियार से हत्या का शक

महिला के गले और चेहरे के अलावा कान पर भी धारदार हथियार से लगे चोट के निशान नजर आ रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि महिला की मौत का सही कारण क्या है? डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Shreya

Shreya

Next Story